कहा, भारत आने वाले लोग अपनी इच्छा से आते हैं उनपर कोई दबाव नहीं होता
Dr. Abdul Majeed (आज समाज), लखनऊ : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के बीच भारतीय रुख का एक बार फिर से पूरी दुनिया समर्थन कर रही है। भारत ने एक बार फिर से खुद को इस युद्ध से दूर रखते हुए इस युद्ध में शामिल सभी देशों से शांति और बातचीत से हालात को सामान्य करने की बात कही है। इसी बीच भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने एक बार फिर से भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आने वाले लोग अपनी इच्छा से आते हैं, किसी दबाव में नहीं।
उन्होंने भारत को निष्ठा, मानवता और नैतिक मूल्यों की धरती है और वे यहां आकर बहुत खुश हैं। वहीं उन्होंने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में बोलते हुए कहा कि खामेनेई उन लोगों की आवाज हैं, जिनकी खुद की कोई आवाज नहीं है। वे ईरान के लोगों के विवेक की आवाज थे।
अमेरिका से टकराव और वार्ता दोनों संभव
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिकी जनता को संदेश देते हुए कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और वार्ता दोनों ही संभव हैं।मसूद पेजेशकियन ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका के किसी भी आक्रमण का ईरान सामना गर्व और दृढ़ता से करेगा। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा ‘आज विश्व एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। टकराव का रास्ता अब पहले से कहीं अधिक महंगा और व्यर्थ है।’ उन्होंने कहा कि टकराव और वार्ता के बीच चयन वास्तविक और निर्णायक है, और इसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को आकार देगा।
ईरान सदियों से आक्रमण झेल रहा
उन्होंने ईरान के गौरवशाली इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि सदियों से ईरान ने कई आक्रांताओं का सामना किया। उनका इतिहास में केवल दागी नाम रह गया, जबकि ईरान आज भी दृढ़, सम्मानित और गर्वित है। पेजेशकियन ने पिछले सप्ताह ट्रंप द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन उन्होंने इस्राइल पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में धकेला। उन्होंने सवाल किया क्या यह सच नहीं है कि अमेरिका इस आक्रमण में इस्राइल का प्रतिनिधि बनकर शामिल हुआ, और उस शासन द्वारा प्रभावित और नियंत्रित किया गया?
ये भी पढ़ें : CCS Meeting on West Asia Crisis : देश में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें : पीएम


