Mohan Bhagwat: भारत का आगे बढ़ना तय, हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए: मोहन भागवत

0
210
Mohan Bhagwat: भारत का आगे बढ़ना तय, हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए: मोहन भागवत
Mohan Bhagwat: भारत का आगे बढ़ना तय, हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए: मोहन भागवत

तिरुपति दौरे पर हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
RSS Mohan Bhagwat, (आज समाज), तिरुपति: भारत का आगे बढ़ना तय है, लेकिन हमें सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, विश्वगुरु भी बनना चाहिए। यह कहना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का। भागवत आंध्र प्रदेश के तिरुपति दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने भारतीय विज्ञान सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि धर्म और विज्ञान में कोई टकराव नहीं है। बस उनके रास्ते अलग हैं, मंजिल एक ही है। हमारे विकास की सोच का आधार धर्म है। धर्म सिर्फ मजहब नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और ब्रह्मांड के चलने का तरीका है।

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

इससे पहले आरएसएस चीफ ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए। तिरुपति टाउनशिप के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुजारियों ने उन्हें रेशमी कपड़े पहनाकर सम्मानित किया। मोहन भागवत ने कहा कि हमें लोगों को पुरानी और नई अंधविश्वासों से बाहर निकालने में मदद करनी चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं के समय कई बार मंदिर अपनी मजबूत बनावट के कारण सुरक्षित रह जाते हैं।

पंजाब से जयपुर तक चल रही कैंसर ट्रेन

उन्होंने बताया कि 10,000 साल तक पारंपरिक खेती से जमीन सुरक्षित रही, लेकिन ज्यादा रासायनिक खाद के इस्तेमाल से समस्याएं पैदा हुईं। हालात यह है कि पंजाब से जयपुर तक कैंसर ट्रेन चल रही है। भारत का आगे बढ़ना तय है और उसे सिर्फ सुपरपावर ही नहीं, बल्कि विश्वगुरु भी बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भारत में बच्चों के लिए सोशल-मीडिया बैन हो: मद्रास हाईकोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]