
कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है तिरुवनंतपुरम
Kerala BJP Mayor, (आज समाज), तिरुवनंतपुरम: पिछले 45 साल से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा वाले तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में अबकी बार कमल खिल उठा। लेफ्ट के किले में सेंध लगाते हुए भाजपा के वीवी राजेश ने मेयर पद पर जीत दर्ज की। वीवी राजेश 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा केपी शिवाजी को 29 वोट मिले, जबकि कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का भी गढ़ है।
1,199 स्थानीय निकायों के लिए 9 व 11 दिसंबर को हुई थी वोटिंग
केरल के 1,199 स्थानीय निकायों के लिए दो फेज 9 और 11 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इनमें 6 कॉर्पोरेशन, 86 नगर पालिकाएं, 14 डिस्ट्रिक्ट काउंसिल, 152 ब्लॉक पंचायत और 941 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। जिसमें से 50 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली थी।
6 कॉपोर्रेशन में भाजपा को सिर्फ 1 सीट मिली
राज्य के छह नगर निगमों (कॉर्पोरेशन) में से यूडीएफ ने चार जीते, जबकि एलडीएफ और बीजेपी को एक-एक जीत मिली थी। कोल्लम कॉर्पोरेशन में, यूडीएफ के एके हफीज मेयर चुने गए, जबकि कोच्चि कॉर्पोरेशन में यूडीएफ पार्षद वीके मिनिमोल, जो चार बार की पार्षद हैं उन्हें मेयर चुना गया।
बिनु पुलिक्कनकांडम सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरपर्सन बनीं
त्रिशूर कॉर्पोरेशन में यूडीएफ की डॉ. निजि जस्टिन मेयर चुनी गई। एक अन्य पार्षद लाली जेम्स ने आरोप लगाया कि पार्टी नेताओं ने उनसे रिश्वत ली फिर भी उन्हें यह पद नहीं दिया गया।
कोझिकोड कॉर्पोरेशन में एलडीएफ ने अधिकांश वार्ड जीते जबकि कन्नूर कॉर्पोरेशन में, यूडीएफ उम्मीदवार पी इंदिरा मेयर चुनी जाएंगी। पाला नगर पालिका में 21 साल की दिया बिनु पुलिक्कनकांडम यूडीएफ के समर्थन से चेयरपर्सन चुनी गई। वह केरल की सबसे कम उम्र की नगर पालिका चेयरपर्सन बन गई हैं।
ये भी पढ़ें: भारत में बच्चों के लिए सोशल-मीडिया बैन हो: मद्रास हाईकोर्ट

