PM Modi Haryana Visit Live : भारत ने पहली बार में ही दस कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर दुनिया में अपना झंडा गाडा : पीएम

0
158
PM Modi Haryana Visit Live : भारत ने पहली बार में ही दस कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर दुनिया में अपना झंडा गाडा : पीएम
PM Modi Haryana Visit Live : भारत ने पहली बार में ही दस कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाकर दुनिया में अपना झंडा गाडा : पीएम

आज जींद बीजेपी-एनडीए सुशासन के मॉडल की तस्वीर बन रहा, प्रधानमंत्री ने हरियाणवी लहजे में दिया भाषण, मोहा मनर्

PM Modi Haryana Visit Live (आज समाज), जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जींद बीजेपी-एनडीए सुशासन के मॉडल की तस्वीर बन रहा है। बीते वर्षों में पूरा हरियाणा विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार के विकास के मिशन को बढा रही है। आज जींद का हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज यहां से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद में रेलवे जंक्शन पर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद हुडा ग्राऊंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

21वीं सदी की पहचान बनेगी हाइड्रोजन ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से बनी थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल से बनी थी। अब 21वीं सदी की ट्रेन हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेलवे ने भी 21वीं सदी की टैक्रोलॉजी में एक बडा कदम उठाया है। आज जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन चली है। अभी यह सफर 90 किलोमीटर का है लेकिन भविष्य में इसका विस्तार होने की बहुत संभवनाएं हैं। इस पर रिसर्च और लागत कम हो, इस पर काम करते रहेंगे। दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन केवल सात और आठ साल पहले आई है।

दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ भारत

दुनिया के चार देश ऐसे हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थय है। जिन देशों में हाइड्रोजन ट्रेन चल रही है, वहां शुरुआती दौर है लेकिन भारत की हाइड्रोजन ट्रेन के सामर्थय के बारे में सुन कर सभी को गर्व होगा। जींद से सोनीपत को चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है।

3200 हार्स पावर की यह ट्रेन है। भारत की हाइड्रोजन टे्रन सबसे लंबी भी है। दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन तीन या चार कोच वाली है। भारत ने पहली बार में ही सीधे दस कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन चला कर दुनिया में अपना झंडा गाड दिया है। यह धुआं रहित ट्रेन मेक इन इंडिया का उदाहरण है। भारत के इंजीनियर ने डिजायन किया और भारत में ही इसे बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : Haryana CM News : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का गौरव हरियाणा को मिला : सीएम

  • TAGS
  • [post_tags]