Bangladesh violence update : बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शन और हिंसा पर भारत ने जताई चिंता

0
278
Bangladesh violence update : बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शन और हिंसा पर भारत ने जताई चिंता
Bangladesh violence update : बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शन और हिंसा पर भारत ने जताई चिंता

कहा, बांग्लादेश में शासन बेहद कमजोर, कट्टरपंथी उठा रहे स्थिति का फायदा

Bangladesh violence update (आज समाज), ढाका : भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का शिकार है। यह हिंसा और अस्थिरत देश में तख्ता पलट से हुई। जिसके बाद से यहां के हालात लगातार खराब होते चले गए। पिछले कुछ दिन से यह देश एक बार फिर से हिंसा की आग में जल रहा है। देश की राजधानी हिंसा और प्रदर्शन का केंद्र बिंदू बन चुकी है और यहां पर कट्टरपंथी जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

इसी बीच बांग्लादेश में उग्र प्रदर्शनों और हिंसा पर पूर्व भारतीय उच्चायुक्तों ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बांग्लादेश में शासन बेहद कमजोर हो चुका है और कट्टरपंथी तत्व स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। यह तनाव इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़का है। पूर्व उच्चायुक्त पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने कहा कि कमजोर प्रशासन के कारण इस्लामी और दक्षिणपंथी ताकतें सक्रिय हो गई हैं।

भारतीय कर्मियों की सुरक्षा की मांग

पूर्व राजनयिकों ने भारतीय राजनयिक प्रतिष्ठानों पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने जोर दिया कि भारत के लिए बांग्लादेश में तैनात उच्चायुक्त और अन्य कर्मियों की सुरक्षा फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरी ओर, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इसे अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले एक बड़ी साजिश करार दिया है। फिलहाल ढाका में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

हिंदू युवक की हत्या पर जताई चिंता

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर को असहनीय त्रासदी बताते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बांग्लादेश सरकार की ओर से हत्या की निंदा का स्वागत किया, पर सुरक्षा के उपायों पर सवाल भी उठाए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में धर्म के आधार पर हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है।

हिंदू युवक की हत्या केस में 10 गिरफ्तार

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। मुहम्मद यूनुस ने बताया कि इस मामले में रैपिड एक्शन बटालियन ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Crime News : श्रीगंगानगर में तैनात सैन्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]