Russia-Ukraine War Update : युद्ध से बेहतर शांति लेकिन देश की संप्रभुता की कीमत पर नहीं : जेलेंस्की

0
466
Russia-Ukraine War Update : युद्ध से बेहतर शांति लेकिन देश की संप्रभुता की कीमत पर नहीं : जेलेंस्की
Russia-Ukraine War Update : युद्ध से बेहतर शांति लेकिन देश की संप्रभुता की कीमत पर नहीं : जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने 1994 के बुडापेस्ट ज्ञापन को महज कागज का टुकड़ा बताया

Russia-Ukraine War Update (आज समाज), कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से यह स्पष्ट किया है कि वे रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी बड़े दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि वे युद्ध समाप्त करने के लिए देश की संप्रभुता और सुरक्षा को दांव पर नहीं लगाएंगे।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त कराने के बारे में अमेरिकी और रूसी राष्टÑपतियों द्वारा दिए जा रहे बयानों के बीच जेलेंस्की ने शनिवार को 1994 के बुडापेस्ट ज्ञापन (मेमोरेंडम) को ‘कागज का एक टुकड़ा’ बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन रूस के साथ किसी भी शांति समझौते को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें मजबूत और लागू करने योग्य सुरक्षा गारंटी न हों।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिया बयान

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जेलेंस्की ने कहा, शांति युद्ध से बेहतर होती है। लेकिन यह यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा की कीमत नहीं हो सकती। उन्होंने ऐसे ‘न्यायपूर्ण और स्थायी शांति’ समझौते की मांग की, जिसे भविष्य में रूस की किसी भी आक्रामक कार्रवाई से कमजोर न किया जा सके।

हमने युद्ध में बहुत कुछ खो दिया

उन्होंने कहा, शांति युद्ध से बेहतर है, लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं, क्योंकि हमने पहले ही इसकी भारी कीमत चुकाई है। हमारे लिए एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति अहम है। ऐसी शांति जिसे पुतिन या पुतिन जैसे किसी नेता की इच्छा से तोड़ा नहीं जा सके। यह बेहद जरूरी है कि मजबूत सुरक्षा गारंटी हों, ताकि कोई भी दुश्मन हम पर फिर से आक्रमण करने का सोच भी न सके और न ही उसके पास वास्तविक शक्ति हो।

बुडापेस्ट समझौता हमारी रक्षा नहीं कर सकता

उन्होंने कहा, मैं बुडापेस्ट मेमोरेंडम को किसी समझौते के रूप में नहीं देखता। मैं इसे केवल एक कागज का टुकड़ा मानता हूं, क्योंकि हमारे क्षेत्रों पर कब्जा किया गया और बहुत से लोग मारे गए और यह समझौता हमारी रक्षा नहीं कर सका। मैं इसे मजबूत या प्रभावी नहीं मानता। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भविष्य का कोई भी शांति समझौता केवल दस्तावेज पर हस्ताक्षर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें नए आक्रमण की स्थिति में स्पष्ट परिणाम तय होने चाहिए।

ये भी पढ़ें : Indigo issues Advisory : इंडिगो ने फिर जारी की एडवाइजरी

  • TAGS
  • [post_tags]