कहा, भारत एक भरोसेमंद सहयोगी, पश्चिम एशिया संकट से निपटने में अहम भूमिका निभा रहा
G7 Summit (आज समाज), एवियन : एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच से अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की खुलकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा है कि भारत पिछले लंबे समय से क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका का अहम साझेदार बनकर उभरा है। ट्रंप ने कहा कि वर्तमान समय में भारत अमेरिका का एक भरोसेमंद सहयोगी है। भविष्य में इनके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत होंगे।
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि वर्तमान में भारत पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में ‘बड़ी भूमिका’ निभा रहा है। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद कही। इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और खाड़ी क्षेत्र की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
ट्रंप ने एक बार फिर की पीएम मोदी की तारीफ
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पश्चिम एशिया में भारत की कोई भूमिका देखते हैं, तो ट्रंप ने कहा, हां, मैं देखता हूं। मुझे लगता है कि भारत हर चीज में बड़ी भूमिका निभाता है। जब तक वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व कर रहे हैं, भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत संबंध और संस्थागत सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ता में काफी प्रगति हुई है। दोनों देश एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।
ट्रंप के प्रयास से पश्चिम एशिया में स्थाई शांति होगी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों के लिए ट्रंप की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थायी होगी। उन्होंने कहा, मैं पश्चिम एशिया में शांति के लिए आपके प्रयासों और नेतृत्व की सराहना करता हूं। प्रधानमंत्री ने खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला रहना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : अमेरिका और ईरान ने किए शांति समझौते पर हस्ताक्षर


