Chandigarh Cashier Murder: आरोपी सनी और आर्यन पुलिस एनकाउंटर में घायल

0
277

Chandigarh Cashier Murder, (आज समाज), चंडीगढ़: ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ की केमिस्ट एक दुकान में पिछले सप्ताहशियर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी गुरुवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गए। आरोपी सनी मेहरा और आर्यन शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद जम्मू से चंडीगढ़ लाया जा रहा था। इस बीच उन्होंने कस्टडी से भागने की कोशिश की और पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। दोनों को सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

आज सुबह करीब 6 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी के पास हुई वारदात

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात आज सुबह करीब 6 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी के जंगल वाले इलाके के पीछे उस समय हुई, जब उन्हें जम्मू में अरेस्ट करने के बाद सेक्टर-11 स्थित क्राइम ब्रांच आफिस ले जाया जा रहा था। दोनों को बुधवार को गिरफ़्तारी जम्मू में गिरफ्तार किया गया था।

पेड़ से टकरा गई थी गाड़ी, इसी का फायदा उठाने चाहते थे आरोपी 

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों और पुलिसकर्मियों को ले जा रही एसयूपी का एक्सीडेंट हो गया और वह एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी रुकने के बाद पीछे बैठे एक कॉन्स्टेबल बाहर गिर पड़े। इस अफरातफरी का फायदा उठाते हुए, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर एक सर्विस पिस्तौल उठा ली जो एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के अंदर गिर गई थी। सूत्रों के मुताबिक, फिर उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की और भागते समय पुलिस टीम पर दो राउंड गोली चलाई।

जवाबी कार्रवाई में चार राउंड गोली चलाई

आॅपरेशन्स सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरिंदर पटियाल की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में चार राउंड गोली चलाई। रिपोर्टों के मुताबिक सनी मेहरा के पैर में दो गोलियां लगीं और आर्यन शर्माशर्मा के पैर में एक गोली लगी है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले दोनों को पकड़ लिया गया और कस्टडी में ले लिया गया।

 सनी मेहरा के ही मुख्य शूटर होने की आशंका

गौरतलब है कि 13 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में ‘श्री कुमार मेडिकोज’ के कैशियर 45 वर्षीय जानकी दास की हत्या कर दी गई थी। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दास को केमिस्ट शॉप के अंदर ग्राहक बनकर आए नकाबपोश हमलावरों ने कई बार गोली मारी थी और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस को शक है कि मेहरा ही मुख्य शूटर है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान ही हर आरोपी की सही भूमिका का पता चल पाएगा। मामले में तीसरे संदिग्ध की भी पहचान कर ली है और कहा है कि उसे खोजने और गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Mizoram News: रेप, हत्या व एसिड अटैक में बीएसएफ के 2 जवानों को 20 साल जेल

  • TAGS
  • [post_tags]