Donald Trump : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

0
244
Donald Trump : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप
Donald Trump : पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में मैं हस्तक्षेप करूंगा : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की पाकिस्तान की तारीफ, कहा, वहां के पीएम और सैन्य प्रमुख से मेरे अच्छे संबंध

Donald Trump (आज समाज), वॉशिंगटन : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष में अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हो चुकी है। ज्ञात रहे कि इन दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिन से सैन्य संघर्ष चल रहा है। इसके चलते दोनों देशों ने एक दूसरे को व्यापक नुकसान पहुंचाने का दावा भी किया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं हस्तक्षेप करूंगा, लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र ने की शांति बनाए रखने की अपील

संयुक्त राष्ट्र के पदाअधिकारी रिचर्ड बेनेट ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तनाव में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें अफगान नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर शांति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार तथा मानवीय कानूनों, विशेषकर नागरिकों की सुरक्षा का सम्मान करने की अपील करता हूं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूदा तनाव दुर्भाग्यवश हिंसा में बदल गया है। तत्काल तनाव कम करना आवश्यक है।’अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वार्ता की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

दोनों देशों के टकराव के बीच भारत ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ लिया है। रमजान के महीने में हमले को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गत 22 फरवरी को ही बयान जारी कर दिया था। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिक मारे गए हैं। ऐसा करके पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और आजादी के प्रति अपना समर्थन दोहराता है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे

  • TAGS
  • [post_tags]