PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे

0
129
PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे
PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे

राजस्थान में 21,800 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, गुजरात को भी कई हजार करोड़ की सौगात

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के दो प्रमुख राज्यों राजस्थान और गुजरात को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे आज यानी शनिवार को दोनों राज्यों के एकदिवसीय दौर पर हैं। आज के दौरे की शुरुआत पीएम राजस्थान से करेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 21,800 से अधिक नए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। यह कदम युवाओं को सशक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दशार्ता है

सुबह करीब 11.30 बजे पहुंचेंगे अजमेर

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री अजमेर से एक ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। वे 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।

शाम को पहुंचेंगे साणंद

इसके बाद दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे। यहां वे माइक्रोन कंपनी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूर पहला प्रोजेक्ट है, जिसकी लागत 22,500 करोड़ रुपये से अधिक है। वह इस मौके पर मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। यह प्लांट भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यहां ‘मेड-इन-इंडिया’ मेमोरी मॉड्यूल का उत्पादन होगा, जो दुनिया भर के बाजारों में भेजे जाएंगे। यह फैसिलिटी पांच लाख स्क्वायर फीट में फैली है और दुनिया के सबसे बड़े क्लीनरूम स्पेस में से एक है।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने में 1800 रुपए उछाल, चांदी 2500 रुपए सस्ती