Airstrip: असम में इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनकर तैयार, पीएम 14 फरवरी को कर सकते है उद्घाटन

0
322
Airstrip: असम में इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनकर तैयार, पीएम 14 फरवरी को कर सकते है उद्घाटन
Airstrip: असम में इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनकर तैयार, पीएम 14 फरवरी को कर सकते है उद्घाटन

नेशनल हाईवे 127 के डिब्रूगढ़-मोरान हिस्से पर बनाई गई है एयरस्ट्रिप
Airstrip, (आज समाज), नई दिल्ली: असम में इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनकर तैयार हो चुकी है। यह एयरस्ट्रिपनेशनल हाईवे 127 के डिब्रूगढ़-मोरान हिस्से पर बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को इस इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो यह पूर्वोत्तर भारत में पहली बार होगा जब किसी पीएम का प्लेन पारंपरिक एयरपोर्ट की बजाय हाईवे पर लैंड करेगा। पीएम की मौजूदगी में राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान एक स्पेशल एरियल डेमो करेंगे।

इसमें विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकआॅफ दिखाएंगे। डेमो करीब 30-40 मिनट का होगा। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी फाइटर एयरक्राफ्ट में मोरन हाईवे पर उतरेंगे। मुख्य सचिव रवि कोटा ने कहा कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री 4.4 केएम के एयरस्ट्रिप के उद्घाटन के लिए मोरन आएंगे।

यह कार्यक्रम भारत की आपदा तैयारी, पूर्वोत्तर विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को दर्शाएगा। पीएम की यात्रा सिविल-मिलिट्री दोहरे उपयोग वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और डेमो एयरस्ट्रिप की क्षमता पर फोकस करेगी। राफेल और सुखोई भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान हैं।

भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी

मोरान एयरस्ट्रिप एनएच-127 के 4.4 किलोमीटर लंबे हिस्से पर बनाई गई है। यह भारत की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी है, जो सेना और सिविल विमानों दोनों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। ईएलफ का मतलब है कि युद्ध या आपात स्थिति में विमान हाईवे पर उतर या उड़ान भर सकते हैं। इससे सड़क का दोहरा फायदा होता है। रोजमर्रा की ट्रैफिक के साथ-साथ सैन्य जरूरतों के लिए।

इन जगहों पर भी बनाए गए हैं ईएलएफ

यह एयरस्ट्रिप पूर्वोत्तर की रणनीतिक महत्व को बढ़ाती है, क्योंकि यह क्षेत्र चीन की सीमा से सटा है। सरकार ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और अन्य जगहों पर भी ईएलएफ बनाए हैं। मोरान ईएलएफ पूर्वोत्तर को मजबूत बनाने का हिस्सा है, जहां इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर है। सरकार ने ऐसे कई ईएलएफ पूरे देश में विकसित किए हैं, लेकिन मोरान पूर्वोत्तर का पहला है।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Breaking: 110 महिलाओं सहित 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

  • TAGS
  • [post_tags]