Omar Abdullah Divorce Case: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच हुआ तलाक

0
142
Omar Abdullah Divorce Case: उमर और पायल ने लव मैरिज की थी।
Omar Abdullah Divorce Case: उमर और पायल ने लव मैरिज की थी।

32 साल पहले हुई थी शादी
Omar Abdullah Divorce Case, (आज समाज), नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक संबंध को समाप्त करने का निर्णय लिया है। उनकी शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे। दोनों ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है।

उमर अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करने से इनकार कर दिया था। दोनों ने संयुक्त रूप से संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर कर आपसी सहमति से तलाक की डिक्री जारी करने का अनुरोध किया था, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी।

आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवाद का समाधान किया

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखी गई। उमर अब्दुल्ला की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने वैवाहिक विवाद का समाधान कर लिया है और संयुक्त आवेदन के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपसी सहमति से तलाक की डिक्री प्रदान करे।

1994 में पायल से की थी शादी

बार और बेंच ने बताया कि जस्टिस पीएस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ ने उमर अब्दुल्ला की अपील का निपटारा कर दिया। जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के वर्तमान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 1994 में पायल अब्दुल्ला से विवाह किया था। दोनों पिछले कई वर्षों से अलग-अलग रह रहे हैं। मामले में आगे की सुनवाई और न्यायालय की आगामी कार्यवाही का इंतजार है।

ओबेरॉय होटल में हुई थी मुलाकात

उमर और पायल की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। उन दोनों के दो बेटे हैं, जिनके नाम जहीर और जमीर हैं।

300 करोड़ की एलिमनी मांगने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों को एकसाथ बैठकर मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष गंभीरता दिखाएंगे और मामला सुलझ जाएगा। सुनवाई के दौरान उमर अब्दुल्ला के वकील कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया था कि पायल तलाक नहीं देना चाहतीं और 300 करोड़ की एलिमनी की मांग कर रही हैं।

आर्मी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं पायल

पायल आर्मी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उनके पिता मूल रूप से लाहौर के रहने वाले हैं। देश के विभाजन के बाद उनका परिवार लाहौर से भारत आ गया था। उमर और पायल ने लव मैरिज की थी। उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों ने वर्ष 1994 में शादी की। इस विवाह से उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]