CCS Meeting On West Asia Crisis : सीसीएस की अहम बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर मंथन

0
439
CCS Meeting On West Asia Crisis : सीसीएस की अहम बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर मंथन
CCS Meeting On West Asia Crisis : सीसीएस की अहम बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर मंथन

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई सुरक्षित रखने पर दिया जोर

CCS Meeting On West Asia Crisis (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया वर्तमान समय में जिस भयानक स्थिति से गुजर रहा है उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत भी इस कठिन स्थिति से प्रभाव से बच नहीं पाया है। यही कारण है कि पिछले दिनों जहां तेल कंपनियों ने तेल की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की वहीं गैस किल्लत से पूरा देश जूझ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी आॅन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक हुई।

इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट और इससे पैदा होने वााले हालात से सफलता पूर्वक निपटने के लिए मंथन किया गया और विशेष रणनीति बनाई गई। सरकार ने साफ किया कि वह हालात पर लगातार नजर रख रही है और हर संभावित स्थिति के लिए तैयार है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई को सुरक्षित रखने पर खास जोर दिया गया।

पीएम ने खुद की गैस, तेल की स्थिति की समीक्षा

करीब साढ़े तीन घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक सेक्टर की स्थिति की समीक्षा की। सरकार का मुख्य फोकस यह रहा कि देश में किसी भी तरह की सप्लाई बाधित न हो। इसके लिए लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने, वितरण व्यवस्था सुधारने और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

नए निर्यात गंतव्य विकसित किए जाएंगे

बैठक में यह भी तय किया गया कि भारतीय वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए निकट भविष्य में नए निर्यात गंतव्य विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही पीएम को जानकारी दी गई कि सभी विद्युत संयंत्रों में कोयले का पर्याप्त भंडार होने से भारत में बिजली की कोई कमी नहीं होगी। इसी तरह रसायन, फार्मास्यूटिकल्स, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों द्वारा आवश्यक आयात के स्रोतों में विविधता लाने के लिए कई उपायों पर चर्चा की गई।

खाड़ी देशों के प्रमुखों से लगातार संपर्क जारी : पीएम

बैठक में पीएम मोदी ने देश में ऊर्जा संकट दूर करने के लिए हो सरकार की ओर से हो रहे कूटनीतिक प्रयासों की जानकारी दी जिनमें कई शासनाध्यक्षों से हुई द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल है। पीएम मोदी ने खाड़ी देशों, ईरान, इस्राइल, फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है। पीएम ने बीते शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति से एक सप्ताह में दूसरी बार बात की और युद्ध के दौरान दूसरे देशों के ऊर्जा भंडारों पर हो रहे हमले को अस्वीकार्य बताया।

ये भी पढ़ें : Delhi–Shimla Air Travel : दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू

  • TAGS
  • [post_tags]