Delhi–Shimla Air Travel : दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू

0
581
Delhi–Shimla Air Travel : दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू
Delhi–Shimla Air Travel : दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू

सितंबर से बंद पड़ी है शिमला से हवाई सेवाएं, अप्रैल से दोबारा होंगी शुरू

Delhi–Shimla Air Travel (आज समाज), नई दिल्ली/शिमला : देश की राजधानी से कनेक्टिीविटी बढ़ाने के उद्देश्य से जल्द ही हिमाचल के दो प्रमुख शहरों से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। यह सेवाएं शिमला-दिल्ली और धर्मशाला के लिए शुरू होंगी। यह हवाई सेवाएं शुरू होने से जहां प्रदेश में पर्यटन को और भी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा वहीं लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए भी सुविधा होगी।

ज्ञात रहे कि इस रूट पर विमान सेवा के संचालन के लिए प्रदेश सरकार और एलाइंस एयर के बीच हुए करार के अनुसार 12 करोड़ रुपए का भुगतान एलाइंस एयर को किया जा रहा था। 24 सितंबर, 2025 को तीन साल की करार अवधि समाप्त होने के बाद से शिमला के लिए हवाई सेवा बंद हो गई थी। इसके बाद शिमला से धर्मशाला और अमृतसर के लिए उड़ानें नहीं हो रही थीं। हिमाचल सरकार ने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच अप्रैल माह से विमान सेवा शुरू हो जाएगी।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया से बंद पड़ी हवाई सेवा बहाल करने का मामला उठाया था। वहीं राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र के आंदड़ी में एक महीने से बंद पड़ी बस सेवा रविवार से दोबारा शुरू हो चुकी है। जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों को राहत मिलेगी। पिछले एक महीने से इस मार्ग पर डंगा निर्माण कार्य और सतलुज पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था। सड़क पर लगातार निर्माण गतिविधियों के चलते बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। इसके कारण आंदड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों खासकर छात्रों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हिमाचल सरकार 40 गांवों को स्लो टूरिज्म में बदलेगी

हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई नई पहल करने जा रही है। इसके तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटकों को रात्रिकालीन अनुभव मिल सकेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार वीकेंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी और 40 गांवों को स्लो टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : आज से पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश का अलर्ट