कहा, आम लोगों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा
West Asia Crisis (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध का आज 24वां दिन है। इन 24 दिनों में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हजारों बम और मिसाइल हमले किए हैं। जिससे ईरान को व्यापक नुकसान पहुंचा है। अमेरिका के राष्टÑपति यह कह चुके हैं कि इन हमलों से ईरान की सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
वहीं ईरान की तरफ से ताजा बयान जारी करते हुए मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा है कि देश में ऊर्जा, ईंधन और खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक योजनाएं तैयार हैं और आम लोगों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा है। सरकारी एजेंसी के अनुसार, वितरण नेटवर्क, बैंकिंग सेवाएं और भुगतान प्रणाली बिना किसी रुकावट के काम कर रही हैं।
रूस ने फिर की ईरान पर हो रहे हमलों की निंदा
रूस के राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को नववर्ष नोरुज की शुभकामनाएं दी और कहा हम तेहरान के प्रति वफादार मित्र और भरोसेमंद साथी बने रहेंगे। पुतिन ने उम्मीद जताई कि ईरानी लोग युद्धकालीन कठिनाइयों का सामना गरिमा के साथ करेंगे। रूस ने अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमलों की बार-बार निंदा की है। वहीं इराक में अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र की राजधानी में एक सशस्त्र समूह अशाब अल-कहफ ने कथित मॉसाद आॅफिस को ड्रोन हमले का निशाना बनाया। समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी बयान में कहा कि यह हमला आज किया गया। साथ ही, उसने इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से लोगों को दूर रहने की भी अपील की है।
दक्षिणी लेबनान में सात सैनिक घायल
लेबनान से आई रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैनिकों के बीच सुरक्षा घटनाओं और ड्रोन हमलों के दौरान सात सैनिक घायल हुए। इनमें से चार हल्की चोटों के साथ अस्पताल भेजे गए, जबकि अन्य तीन अलग-अलग घटनाओं में घायल हुए।
भारत ने होर्मुज और वैश्विक असर पर चिंता जताई
इसी बीच गत दिवस भारत के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीएस की अहम बैठक बुलाई गई जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी चिंता जताई गई, जहां से दुनिया की बड़ी मात्रा में तेल और गैस सप्लाई गुजरती है। इस रास्ते में किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर वैश्विक बाजार और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : CCS Meeting On West Asia Crisis : सीसीएस की अहम बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर मंथन


