Venezuela Earthquake Live Update : वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 235 हुई, हजारों लापता

0
162
Venezuela Earthquake Live Update : वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 235 हुई, हजारों लापता
Venezuela Earthquake Live Update : वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 235 हुई, हजारों लापता

राहत व बचाव कार्य जारी, अभी भी हजारों लोग लापता

Venezuela Earthquake Live Update (आज समाज), कारकस : वेनेजुएला में भूकंप आए एक दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी भी हर तरफ मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं। जितने ज्यादा लोग इस भूकंप की वजह से प्रभावित हुए हैं उतनी तेजी से राहत कार्य नहीं चलाए जा पा रहे। जिससे इस भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

वहीं वेनेजुएला सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस भूकंप में अभी तक 235 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों की संख्या में घायल और लापता हैं। स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियां भूकंप प्रभावित इलाकों में मलबे हटाने का काम कर रही हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे अधिकारियों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या हजारों में है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

देश में कल हो गई थी आपातकाल की घोषणा

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत, अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद तबाही के मद्देनजर देश को संबोधित भी किया।

उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में सरकार और संबंधित राहत और बचाव कार्य एजेंसियां हरसंभव मदद मुहैया करा रही हैं। वेनेजुएला में भूकंप के बाद आधिकारिक जानकारी सामने आई है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 235 से ज्यादा लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक हजारों की संख्या मे लोग घायल हुए हैं और अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

आपदा की घड़ी में हम पीड़ितों के साथ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भूकंप और उससे हुई तबाही पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा को लेकर अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में आए भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल

  • TAGS
  • [post_tags]