Ram Madhav: भाजपा नेता राम माधव के बयान पर विवाद

0
321
Ram Madhav: भाजपा नेता राम माधव के बयान पर विवाद
Ram Madhav: भाजपा नेता राम माधव के बयान पर विवाद

कहा- भारत ने अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए रूस-ईरान से तेल खरीदना बंद किया, टैरिफ भी झेला
Ram Madhav, (आज समाज), नई दिल्ली: भाजपा नेता और फरर लीडर राम माधव के अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते पर बयान को लेकर विवाद हो गया है। राम माधव ने अमेरिका में कहा, भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया, रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया जबकि विपक्ष ने इसकी बहुत ज्यादा आलोचना की थी तो अब अमेरिका को और क्या चाहिए?

अमेरिका के हडसन इंस्टीट्यूट में एक उच्च-स्तरीय पैनल में बोलते हुए राम माधव ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है और कहा, आज आपसी भरोसे की बहुत बड़ी कमी है। हमें उस भरोसे को फिर से बनाने की जरूरत है। उन्होंने पहले के करीबी राजनीतिक तालमेल वाले दौर की तुलना में अब लोगों की सोच में आए बड़े बदलाव की ओर इशारा किया।

विपक्ष की आलोचना के बाद मांगी माफी

हालांकि, विपक्ष की आलोचना के बाद राम माधव ने माफी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को लिखा, भारत ने कभी भी रूस से तेल आयात रोकने पर सहमति नहीं दी। साथ ही, 50% टैरिफ लगाए जाने का भी उसने जोरदार विरोध किया।

मोदी सरकार ने अमेरिका को खुश करने के लिए भारत के हितों से समझौता किया

कांग्रेस ने राम माधव के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। पार्टी ने आरोप लगाया कि माधव के बयान से यह साफ है कि मोदी सरकार ने अमेरिका को खुश करने के लिए भारत के हितों से समझौता किया। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, मोदी वही करते हैं, जो ट्रम्प चाहते हैं।

मोदी ट्रम्प की कठपुतली हैं। यही वजह है कि ट्रम्प भारत को नरकि बता देते हैं और मोदी की हिम्मत नहीं होती कुछ कहने की। साफ है कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज्ड हैं और इस बात का खामियाजा देश भुगत रहा है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में परिवर्तन की लहर, बुझता दिया फड़फड़ाता है: पीएम मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]