Varun Dhawan: जान लीजिए वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में

0
252
Varun Dhawan: जान लीजिए वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में
Varun Dhawan: जान लीजिए वरुण धवन की अपकमिंग पिक्चर्स के बारे में

एक नहीं दो-दो कॉमेडी फिल्मों के जरिए लोगों को एंटरटेन करते दिखेंगे वरुण धवन
Varun Dhawan, (आज समाज), मुंबई: वरुण धवन नए जमाने के एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपने 14 सालों के करियर में कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। साल 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट आॅफ द ईयर से अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद वो मैं तेरा हीरो, बदलापुर, एबीसीडी2 और दिलवाले समेत कई अच्छी फिल्मों का हिस्सा रहे।

आज भी वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। आए दिन उनकी नई फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी साल जनवरी में वो सनी देओल के साथ बॉर्डर 2 में दिखे, जिसने वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

अभी भी उनके खाते में दो फिल्में, जो आने वाले समय में हमें बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी। आज यानी 24 अप्रैल को वरुण का 39वां बर्थडे है। इस मौके पर बात उनकी उन दो अपकमिंग फिल्मों की।

है जवानी तो इश्क होना है

पहली फिल्म है है जवानी तो इश्क होना है, जिसे वरुण के पिता डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ये पिक्चर 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल थी।

बाद में मेकर्स ने पोस्टपोन करके इसे 5 जून को लाने का फैसला किया था, लेकिन 4 जून को यश की टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है। ऐसे में इस फिल्म को 12 जून को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

नो एंट्री 2

अगली फिल्म है नो एंट्री 2, जो साल 2005 में आई सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की फिल्म का सीक्वल है। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था और बोनी कपूर प्रोड्यूसर थे। रिपोर्ट की मानें तो दूसरे पार्ट का नाम नो एंट्री में एंट्री होगा।

सीक्वल को भी बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और अनीस बज्मी डायरेक्टर हैं। हालांकि, सलमान, अनिल और फरदीन की जगह इस बार फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ दिखेंगे। ये फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बारे फिलहाल अपडेट नहीं है। लेकिन ये तय है कि इस फिल्म पर काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

  • TAGS
  • [post_tags]