असम और पुदुचेरी में अभी तक की मतगणना में गिरा पार्टी का ग्राफ
Assembly Election Result Live (आज समाज), नई दिल्ली : देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। वहीं इसके विपरीत वर्तमान में देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने पांच जगह हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है।
इस चुनाव के अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं उसके अनुसार कांग्रेस अपने पिछले स्तर को भी नहीं सभाल पाई है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में हुए चुनाव के जो परिणाम अभी तक आए हैं उनमें से केवल केरल में ही कांग्रेस अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ कुछ फायद में रहती नजर आ रही है।
असम में कांग्रेस को बढ़ा झटका
सुबह 11 बजे तक की मतगणना की बात करें तो कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में किसी भी सीट पर लीड हासिल नहीं की थी। हालांकि यह हैरानीजनक नहीं है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की यही स्थिति थी। कांग्रेस को जो सबसे ज्यादा नुकसान होता दिखाई दे रहा है वह असम और पुदुचेरी हैं। असम में जहां 2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 50 सीट मिली थी वहीं अब उसके हाथ में केवल 27 सीट पर ही लीड है। यदि यही हालत रही तो कांग्रेस के हाथ से असम में 23 सीट जाती दिखाई दे रहीं है।
वहीं भाजपा पिछले चुनाव से ज्यादा मतबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा ने 75 सीट जीतकर सरकार बनाई थी वहीं अब वह 97 सीट पर लीड कर रही है। इससे दिखाई दे रहा है कि भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
पुदुचेरी में भी कांग्रेस को नुकसान
केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में जहां 2021 में कुल 30 में से 16 सीट जीतकर भाजपा ने सरकार बनाई थी वहीं कांग्रेस को कुल आठ सीट पर विजय मिली थी। लेकिन इस बार सुबह 11 बजे तक हुई गिनती में भाजपा 22 सीट पर लीड कर रही है और कांग्रेस 6 सीट पर आगे है। यदि भाजपा यही स्थिति बरकरार रखती है तो वह छह सीट प्लस होगी जबकि कांग्रेस के हाथ से दो सीट निकलती दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Assembly Result Live : क्या बंगाल के लोगों को पसंद आया मोदी का ‘बदलाव’


