Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

0
56
Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्दों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान
Dharmendra Pradhan: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्दों की बी टीम: धर्मेंद्र प्रधान

कहा- जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए
Dharmendra Pradhan, (आज समाज), नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी दहशतगर्तों की बी टीम है। जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है। यह कहना है केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का। यह बातें धर्मेंद्र प्रधान एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है सीजेपी

दरअसल, सोशल मीडिया संगठन सीजेपी पिछले 4 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक भी पॉजिटिव सुझाव नहीं मिला

सुसाइड करने वाले बच्चों की फोटो लगाकर राजनीति करना कांग्रेस का निम्न स्तर का काम है। परीक्षा से 2-3 दिन पहले सुसाइड करने वाले बच्चों की लिस्ट निकालते हैं, इससे घिनौना कम कुछ नहीं हो सकता है। राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक भी पॉजिटिव सुझाव नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ और माघ मेले का ज्यादा चढ़ावा डकार गए राम मंदिर कमेटी सदस्य