Emergency Landing: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

0
142
Emergency Landing: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Emergency Landing: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली थी फ्लाइट, टॉयलेट में एक टिशू पेपर लिखा था बम
Emergency Landing, (आज समाज), लखनऊ: इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लखनऊ जा रही थी। विमान के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, फिर लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट (6ई-2111) को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया।

बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों के जवानों ने विमान की जांच की

करीब 3 घंटे तक चेकिंग चली। बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियों के जवानों ने विमान की जांच की। डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के एक-एक सामान की चेकिंग की। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया। विमान दिल्ली के लिए 2.40 बजे रवाना हो गया। इसी विमान से पूर्व आईपीएस बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था।

जांच के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, फ्लाइट के अंदर एक खतरे की सूचना मिली। इसके बाद सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के मुताबिक सीनियर अफसरों को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किया गया। विमान को जरूरी जांच के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

  • TAGS
  • [post_tags]