Nidhhi Agerwal: फिल्मफेयर मैगजीन के लिए निधि अग्रवाल ने कराया बोल्ड फोटोशूट

0
107
Nidhhi Agerwal: फिल्मफेयर मैगजीन के लिए निधि अग्रवाल ने कराया बोल्ड फोटोशूट
Nidhhi Agerwal: फिल्मफेयर मैगजीन के लिए निधि अग्रवाल ने कराया बोल्ड फोटोशूट

कातिलाना लुक्स देख उड़ जाएंगे होश
Nidhhi Agerwal, (आज समाज), मुंबई: साउथ सिनेमा में अपनी बेबाक खूबसूरती से सनसनी मचाने वालीं अभिनेत्री निधि अग्रवाल को भला कौन नहीं जानता है। अपने कातिलाना लुक्स से वह फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराने का काम करती हैं, जो अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट के जरिए कर दिखाया है। लेटेस्ट फोटोशूट फेमस मैगजीन फिल्मफेयर के लिए कराया है।

इसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्मफेयर मैगजीन के लिए कराए गए लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को निधि अग्रवाल ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। इन फोटो में निधि का लुक काफी हॉट और बोल्ड लग रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं फैंस

आलम ये है कि अब निधि अग्रवाल के फिल्मफेयर मैगजीन वाले लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं, जिसकी वजह से निधि हर तरफ छाई हुई हैं। निधि अग्रवाल कई इन लेटेस्ट तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान खींचा है और इंटरनेट पर उनके कातिलाना हुस्न की जमकर तारीफ की जा रही है। इस तरह से अब निधि जमकर महफिल लूट रही हैं और लाइमलाइट में छाई हुई हैं।

फिल्म मुन्ना माइकल से किया करियर का आगाज

बतौर एक्ट्रेस निधि अग्रवाल पूरे तौर से साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं। लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज साल 2017 में आई फिल्म मुन्ना माइकल से किया था। इस मूवी में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ निधि ने अहम भूमिका निभाई थी।

आखिरी बार द राजा साहब में दिखीं थी निधि अग्रवाल

इसके अलावा गौर किया जाए निधि अग्रवाल के ओवरआॅल करियर की तरफ तो उनकी फेमस साउथ मूवीज में द मजनू, ईश्वरन और आई स्मार्ट शंकर के नाम शामिल हैं। आखिरी बार वह प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब में दिखीं, जो इसी साल रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें: बॉबी देओल की आॅनस्क्रीन बेटी ने इंटरनेट पर बोल्ड फोटोज से मचाई हलचल

  • TAGS
  • [post_tags]