Rahul Gandhi: कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही भाजपा-आरएसएस: राहुल गांधी

0
357
Rahul Gandhi: कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही भाजपा-आरएसएस: राहुल गांधी
Rahul Gandhi: कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही भाजपा-आरएसएस: राहुल गांधी

कहा- ये चाहते हैं जनता सवाल न करें और चुप रहे
Rahul Gandhi, (आज समाज), तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोच्चि में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आरएसएस और बीजेपी चाहती है कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें। उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने संविधान में बदलाव करके पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर शासन को मजबूत किया।

संविधान बचाने का मतलब है सत्ता और फैसलों का अधिकार लोगों तक पहुंचाना। राहुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है।

इससे पहले राहुल ने एक कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं केरल कांग्रेस की महापंचायत के बीच स्टेज पर आकर एक बच्चे ने राहुल के साथ सेल्फी ली। इसके बाद बच्चे ने राहुल ने बच्चे के चॉकलेट भी दी।

केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या

राहुल ने कहा, दिल्ली में हुई बैठकों में अलग-अलग नेताओं की अलग राय थी, लेकिन मैंने साफ कहा था कि यूडीएफ पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगा। असली सवाल जीत के बाद का है। केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। यूडीएफ और कांग्रेस को ऐसा रोडमैप देना होगा, जिससे युवाओं को नौकरी मिले। मंच पर मौजूद नेतृत्व केरल की जनता की जरूरतों को समझता है और उन्हें पूरा कर सकता है।

चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है

राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन का भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय

  • TAGS
  • [post_tags]