August 2026 Dry Day: अगस्त के ये 2 दिन रहेंगे ड्राई डे, नहीं मिलेगी शराब, चेक करें तारीख

0
40
August 2026 Dry Day: शराब पीने वालों के लिए बड़ी खबर है कि अगस्त के महीने में इन दिनों शराब नहीं मिलेगी. तो अगर आप कोई प्लान बना रहे हैं तो इसे जरूर देख लें.

August 2026 Dry Day: अगर आप अगस्त 2026 में कोई पार्टी, फंक्शन या सेलिब्रेशन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं, तो तारीख तय करने से पहले ड्राई डे कैलेंडर जरूर चेक कर लें. इस महीने कुछ खास मौकों पर शराब की बिक्री और सार्वजनिक सेवन पर रोक रहेगी. ये नियम स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी लागू होगा.

ड्राई डे क्या होता है? (Dry Day Meaning)

ड्राई डे उन खास दिनों को कहा जाता है, जब सरकार किसी कारण से शराब की बिक्री और सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर प्रतिबंध लगा देती है. ये प्रतिबंध आमतौर पर धार्मिक त्योहारों, चुनाव, राष्ट्रीय पर्व या अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है.

हर राज्य सरकार अपने नियमों के अनुसार ड्राई डे की सूची जारी करती है, इसलिए किसी भी आयोजन या खरीदारी से पहले स्थानीय नियमों की जानकारी लेना जरूरी होता है.

अगस्त 2026 में कब-कब रहेगा ड्राई डे?

अगस्त 2026 में इन तारीखों पर ड्राई डे लागू रहेगा:

15 अगस्त 2026 (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस
देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में कई जगहों पर शराब की बिक्री पर रोक रहेगी.

25 अगस्त 2026 (मंगलवार) – ईद-ए-मिलाद
ईद-ए-मिलाद के मौके पर भी कई राज्यों में शराब बिक्री बंद रहेगी.

भारत के इन राज्य में शराब बैन

भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां शराब की बिक्री और सेवन पहले से ही प्रतिबंधित है. इनमें शामिल हैं बिहार, गुजरात, मिजोरम और नागालैंड. इन राज्यों को ड्राई स्टेट कहा जाता है.

वहीं, हिंदू धर्म का मेन त्योहार जन्माष्टमी भी कई जगहों पर ड्राई डे के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, साल 2026 में जन्माष्टमी अगस्त नहीं बल्कि 4 सितंबर 2026 को पड़ेगी.

ड्राई डे को लेकर सरकारी नियम

ड्राई डे के नियम हर राज्य में अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए अगर आप शराब खरीदने या किसी आयोजन की योजना बना रहे हैं, तो अपने राज्य या स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें. ड्राई डे के दौरान शराब बेचते पाए जाने वाले दुकानदारों, बार या रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. नियम तोड़ने पर जुर्माना, दुकान या परिसर को सील करना और शराब लाइसेंस रद्द या निलंबित करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

हालांकि, कुछ मामलों में 5 स्टार होटल और रिसॉर्ट्स को अपने परिसर के अंदर शराब परोसने की अनुमति दी जा सकती है, जो राज्य के नियमों और लाइसेंस शर्तों पर निर्भर करता है.