Washington Firing Case : हमलावर के निशाने पर थे ट्रंप सहित कई बड़े अधिकारी

0
190
Washington Firing Case : हमलावर के निशाने पर थे ट्रंप सहित कई बड़े अधिकारी
Washington Firing Case : हमलावर के निशाने पर थे ट्रंप सहित कई बड़े अधिकारी

व्हाइट हाउस फायरिंग में पांच एजेंसियों की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Washington Firing Case (आज समाज), वॉशिंगटन : बीते दिन अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की वारदात में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित सभी मुख्य अतिथि सुरक्षित निकाल लिए गए और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस फायरिंग की जांच कर रही अमेरिका की पांच प्रमुख जांच एजेसिंयों ने इस बात का खुलासा किया है कि हमलावर का उद्देश्य आम लोगों को नहीं बल्कि इस कार्यक्रम में शामिल वीवीआईपी लोगों को निशाना बनाना था। जिन लोगों को वह निशाना बनाने पहुंचा था उनमें अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप व उनके कई बड़े अधिकारी भी शामिल थे।

शुरुआती जांच में यह बात आई सामने

अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा है कि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को टारगेट करने आया था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर ने लंबा सफर तय किया, वह कैलिफोर्निया से ट्रेन के जरिए पहले शिकागो और फिर वॉशिंगटन डीसी पहुंचा, जहां उसने उसी होटल में कमरा लिया, जहां यह हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम हो रहा था।

शनिवार रात जैसे ही व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का कार्यक्रम चल रहा था, अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए। इसी बीच सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य बड़े नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर हथियारों से लैस था और सिक्योरिटी चेकप्वाइंट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अंदर जाने से पहले ही काबू कर लिया। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ, हालांकि उसकी जान बच गई।

31 वर्षीय हमलावर पर कई गंभीर आरोप

31 साल का आरोपी कोल टॉमस एलन हिरासत में है और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसियां उसके मोबाइल, लैपटॉप और लिखी गई बातों (नोट्स) की जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका असली मकसद क्या था और क्या वह अकेला था या किसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। जहां तक ईरान कनेक्शन की बात है, अटॉर्नी जनरल ने साफ कहा कि अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Heat Waves in North India : लू से बेहाल उत्तर-पश्चिम भारत के राज्य

  • TAGS
  • [post_tags]