Rajasthan Crime News : श्रीगंगानगर में तैनात सैन्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
375
Rajasthan Crime News : श्रीगंगानगर में तैनात सैन्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Rajasthan Crime News : श्रीगंगानगर में तैनात सैन्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

तीन लाख रुपए लेता सीबीआई ने दबोचा, दिल्ली स्थित आवास से मिले 2.23 करोड़ नगद, सीबीआई ने अधिकारी की पत्नी पर भी दर्ज किया केस

Rajasthan Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गत दिवस सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को एक प्राइवेट फर्म के अधिकारियों से तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए श्रीगंगानगर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब सीबीआई ने इस मामले की जांच को बढ़ाया और छापेमारी की तो जो मामला सामने आया उसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल उक्त सैन्य अधिकारी के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान 2.23 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की गई। जिसके बाद सीबीआई ने पति-पत्नी पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में अभी काफी खुलासे हो सकते हैं।

डीडीपी में तैनात है दीपक शर्मा

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के साथ उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्नल काजल बाली राजस्थान के श्रीगंगानगर में 16 इन्फैंट्री डिविजन आॅर्डनेंस यूनिट में कमांडिंग आॅफिसर पद पर तैनात हैं। सीबीआई ने शर्मा के दिल्ली स्थित आवास से 2.23 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। दस लाख रुपये काजल के श्री गंगानगर स्थित आवास से भी जब्त किए गए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा पर रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी निजी कंपनियों के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है।

23 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में आरोपी दंपति

जांच एजेंसी को पता चला था कि बंगलूरू की कंपनी के प्रतिनिधि राजीव यादव व रंजीत सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल के संपर्क में थे। 18 दिसंबर को कंपनी की ओर से विनोद कुमार ने जब शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत दी, तभी सीबीआई ने उन्हें दबोच लिया। विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने दोनों को 23 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और कंपनियों की तलाश कर रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]