US-Iran Conflict : अमेरिका की कोशिश ईरान से समझौता करने की : रुबियो

0
626
US-Iran Conflict : अमेरिका की कोशिश ईरान से समझौता करने की : रुबियो
US-Iran Conflict : अमेरिका की कोशिश ईरान से समझौता करने की : रुबियो

कहा, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई से मिलने के लिए तैयार अमेरिकी राष्टÑपति

US-Iran Conflict (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान में आपसी तनाव शिखर पर है। एक तरफ जहां दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आपसी बातचीत के दौर को जारी रखे हुए हैं। वहीं अमेरिका ने ईरान की सीमाओं को पूरी तरह से घेर लिया है। इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का एक बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका की कोशिश इस तनाव भरे माहौल को जल्द से जल्द खत्म करने की है।

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकता ईरान के साथ एक समझौता करना है। रुबियो ने आगे कहा कि ट्रंप ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई से मिलने के लिए भी तैयार हैं। ब्लूमबर्ग को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा, ‘राष्ट्रों को एक-दूसरे से संवाद करना चाहिए। मैं ऐसे राष्ट्रपति के अधीन काम करता हूं जो किसी से भी मिलने को तैयार हैं।’

ईरान पर ट्रंप का यह बयान आया था सामने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते की कोशिशों के बीच मध्य पूर्व में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हो पाता है तो इसकी जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ‘सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है’, क्योंकि अमेरिकी प्रशासन तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इससे पहले दिन में उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि वह ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए मध्य पूर्व में दूसरा विमानवाहक पोत समूह तैनात कर रहे हैं।

पिछले दिनों खामनेई ने यह अपील की थी

इस्लामिक क्रांति की 47वीं सालगिरह मनाने के लिए दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक टीवी संदेश में खामनेई ने ईरान की ताकत, इज्जत और मिलकर किए गए पक्के इरादे का एक जबरदस्त प्रदर्शन बताया। उन्होंने सालाना सालगिरह के प्रदर्शनों को बेमिसाल बताया। वहीं इस्लामिक रिपब्लिक आॅफ ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने देश की सीमा पर किसी भी तरह के खतरे का अधिक बलपूर्वक और व्यापक जवाब देने की चेतावनी दी है। बयान के मुताबिक, ईरान किसी भी खतरे, षड्यंत्र व अतिक्रमण के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। वह किसी भी तरह के खतरों पर व्यापक प्रतिक्रिया देगा।

ये भी पढ़ें : S. Jaishankar : भारत अपनी जरुरतों के अनुसार लेगा फैसले : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]