AIADMK Political Crisis: एआईएडीएमके में फूट, टीवीके को समर्थन देंगे 30 विधायक, सीवी षणमुगम के आॅफिस पहुंचे सीएम विजय

0
657
तमिलनाडु CM विजय AIADMK विधायक षणमुगम के ऑफिस पहुंचे:
तमिलनाडु CM विजय AIADMK विधायक षणमुगम के ऑफिस पहुंचे:

षणमुगम बोले- डीएमके से जुड़ जाते तो खत्म हो जाते
AIADMK Political Crisis, (आज समाज), चेन्नई: एआईएडीएमके में फूट पड़ चुकी है। पार्टी के आधे से ज्यादा विधायक टीवीके के समर्थन में आ गए है। खुद सीएम विजय ने पार्टी के बागी विधायकों से मुलाकात की। विजय सीवी षणमुगम के आॅफिस पहुंचे। यहां पर एआईएडीएमके विधायकों ने विजय को सीएम बनने की बधाई दी। इस दौरान एआईएडीएमके विधायक एसपी वेलुमणि भी मौजूद रहे।

षणमुगम और वेलुमणि ने एआईएडीएमके के कई विधायकों के साथ विजय की सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। षणमुगम ने पार्टी प्रमुख ईके पलानीस्वामी पर डीएमके के समर्थन से सरकार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

डीएमके का विरोध करने के लिए हुई एआईएडीएमके की स्थापना

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, एआईएडीएमके की स्थापना डीएमके का विरोध करने के लिए हुई थी। हम ऊटङ से जुड़ते तो खत्म हो जाते। सूत्रों के मुताबिक करीब 30 विधायक बागी खेमे में हैं। एआईएडीएमके ने 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 47 सीटें जीत सकी।

कल बहुमत साबित करेंगे विजय

तमिलनाडु विधानसभा में कल टीवीके सरकार का फ्लोर टेस्ट है। विजय को बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायक चाहिए। 234 सदस्यों की विधानसभा में टीवीके के पास 108 विधायक हैं (विजय दो सीटों से चुनाव जीते हैं)।

टीवीके को कांग्रेस, लेफ्ट, आईयूएमएल और वीसीके के 13 विधायकों का समर्थन मिला है। यानी विजय के पास 121 विधायकों का समर्थन है। अगर एआईएडीएमके के 30 विधायक टीवीके सरकार को समर्थन देते हैं, तो गठबंधन में कुल विधायकों की संख्या 151 हो जाएगी।

अम्मा शासन वापस लाने के लिए टीवीके का समर्थन जरूरी

उन्होंने कहा कि पार्टी को नई जिंदगी देने और अम्मा शासन वापस लाने के लिए टीवीके का समर्थन जरूरी है। हालांकि एआईएडीएमके नेतृत्व ने इन आरोपों को अफवाह करार दिया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुछ नेता खुद टीवीके सरकार में मंत्री पद चाहते हैं। पार्टी ने दावा किया कि कार्यकर्ता अब भी पलानीस्वामी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बनते ही फिर उदयनिधि स्टालिन के बिगड़े बोल, कहा-असनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए, यह लोगों को बांटता है

  • TAGS
  • [post_tags]