Japan Earthquake : जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं

0
103
Japan Earthquake : जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं
Japan Earthquake : जापान में 6.1 की तीव्रता से आया भूकंप, जानी नुकसान नहीं

जमीन के 40 किलोमीटर अंदर था केंद्र, सुनामी की चेतावनी नहीं

Japan Earthquake (आज समाज), टोक्यो : रविवार सुबह जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। स्थानीय समय अनुसार भूकंप का समय सुबह 7.25 बजकर रहा। इस दौरान लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप के झटकों की गति काफी ज्यादा थाी लेकिन इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई।

इसका केंद्र जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास इवाते इलाके के समुद्र में था। यह जमीन से लगभग 40 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों आओमोरी और अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी।

सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई

इस भूकंप के बाद किसी तरह की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। अभी तक किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, लगातार आ रहे भूकंपों के कारण लोगों में भूस्खलन को लेकर चिंता बढ़ गई है। जापान भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील देश है।

हाल के दिनों में कई भूकंप दर्ज किए गए हैं। इनमें गुरुवार को इसी क्षेत्र के पास 7.2 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप भी शामिल है। पहले इसे कम तीव्रता का बताया गया था। लेकिन बाद में इसकी तीव्रता बढ़ा दी गई। मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और भूकंप आ सकते हैं। शुक्रवार को माउंट फूजी के पास और टोक्यो के पश्चिम में स्थित यामानाशी प्रांत में भी 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

वेनेजुएला में मृतकों की संख्या 1400 के पार पहुंची

विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1430 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों की संख्या 3200 से ज्यादा है। वहीं शनिवार तक लापता लोगों की संख्या बढ़कर करीब 69,000 हो गई। कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के चलते लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद ही हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Seychelles Visit Live : पहले से मजबूत होंगे भारत-सेशेल्स रिश्ते : पीएम