Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

0
88
Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, सामान्य से ज्यादा हुई बारिश
Punjab Weather Update : पंजाब पर मानसून मेहरबान, सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

इस सीजन में अभी तक लुधियाना और अमृतसर सबसे ज्यादा बीगे

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून का दौर जारी है। इस साल समय से पहले प्रदेश में एंट्री करने के साथ ही मानसून की अच्छी बारिश हो रही है। इससे न केवल प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है बल्कि किसानों को भी धान के लिए अच्छा पानी बरसात से मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी तक 103.4 मिमी मानसून पंजाब में बरसा है, जो सामान्य से अधिक है।

आज 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि आज के बाद आने वाले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। क्योंकि आज प्रदेश में मानसून का तीसरा दौर समाप्त हो रहा है। अगले 5 दिन न तो कोई अलर्ट है न ही बारिश के आसार दिख रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

इन जिलों में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई

पंजाब में 7 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोहाली, संगरूर, बठिंडा और मुक्तसर शामिल है। इन शहरों में 58 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन और फरीदकोट जिलों में बारिश सामान्य से काफी अधिक दर्ज की गई है। लुधियाना में जहां 181.9 मिमी बारिश हुई है, वहीं, अमृतसर में 163.4 मिमी बादल बरसे हैं। वहीं, पंजाब में औसतन 13 फीसदी अधिक बारिश इस सीजन में हुई है।

ये भी पढ़ें : Punjab Haryana Water Dispute : पानी बंटवारे पर केंद्र को मान का दो टूक जवाब