Haryana News: घर बनाने के लिए विधायक हरियाणा सरकार से ले सकेंगे 1 करोड़ का लोन

0
178
Haryana News: घर बनाने के लिए विधायक हरियाणा सरकार से ले सकेंगे 1 करोड़ का लोन
Haryana News: घर बनाने के लिए विधायक हरियाणा सरकार से ले सकेंगे 1 करोड़ का लोन

कार खरीदने के लिए मिलेगा 20.40 लाख का कर्ज
4% ब्याज के साथ लौटानी होगी रकम
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में विधायक सरकार से घर बनाने के लिए अब 1 करोड़ रुपए तक का लोन ले सकते है। पहले विधायकों को घर बनाने के लिए 80 लाख रुपए का कर्ज मिलता था। अब सरकार ने इस राशि में 20 लाख रुपए की बढ़ोतरी करते हुए कर्ज की सीमा 1 करोड़ रुपए कर दी है। वहीं कार खरीदने के लिए भी अब 20 लाख की जगह 20 लाख 40 हजार का लोन मिलेगा। यह रकम सिर्फ 4% ब्याज के साथ लौटानी होगी।

विधानसभा में सर्वसम्मति से पास किया विधेयक

इस संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन, शुक्रवार (28 मार्च) को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बता दें कि फाइनेंस कंपनियों या बैंकों से हाउसिंग लोन लेने पर 8 से 10% और कार लोन लेने पर करीब 9% ब्याज चुकाना होता है।

बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

वहीं बजट सत्र के आखिरी दिन प्रदेश का पहला राज्य गीत ‘जय-जय-जय हरियाणा’ भी लॉन्च किया गया। जिसे भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 7 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : हिसार के डीईओ ने रिटायरमेंट पार्टी की कैंसिल