Haryana News: हरियाणा में 21वीं पशु गणना के कार्य का मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया शुभारंभ

0
234
Haryana News: हरियाणा में 21वीं पशु गणना के कार्य का मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया शुभारंभ
Haryana News: हरियाणा में 21वीं पशु गणना के कार्य का मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया शुभारंभ

17 पशु चिकित्सक बतौर पर्यवेक्षक किए नियुक्त
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज से 21वीं पशु गणना का कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर के रादौर पशु गणना के कार्य का शुभारंभ किया। समारोह में पूरे प्रदेश के गणना कर्मचारियों और अधिकारियों ने आॅनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। पशु पशु गणना का कार्य हर पांच वर्ष बाद किया जाता है।

पशुपालकों के लिए नई लाभकारी योजनाओं को बनाने के लिए गणना का बहुत महत्व है, इसलिए प्रत्येक पशुपालक पशु जनगणना के लिए उनके घर आने वाले पशुपालन विभाग के कर्मचारी को सही जानकारी दें। रोहतक में पशु गणना के कार्य के लिए 84 वीएलडीए बतौर एन्यूमरेटर और 17 पशु चिकित्सक बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला में विभिन्न पशुओं की अलग प्रजातियों की संख्या को मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटली संग्रहित किया जाएगा।

गोशाला के पशुओं की अलग से की जाएगी गणना

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सूर्य देव ने बताया कि इस बार की गणना में कुत्ते-बिल्ली की प्रजाति का भी उल्लेख होगा। साथ ही गोशाला के पशुओं की अलग से गणना की जाएगी। पशुपालन में महिलाओं की हिस्सेदारी को भी पहली बार गणना में रिकॉर्ड किया जाएगा। बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों की गणना भी अभियान का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :5 बार हरियाणा के सीएम बने ओमप्रकाश चौटाला