Jalandhar Crime News : जालंधर में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत

0
117
Jalandhar Crime News : जालंधर में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत
Jalandhar Crime News : जालंधर में व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, मौत

दो महिलाओं पर जानलेवा हमले में पुलिस कर रही थी तलाश

Jalandhar Crime News (आज समाज), जालंधर/कपूरथला : आपराधिक केस में नामजद होने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने जिस रिवॉल्वर से खुद को मारा है वह अवैध है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा (48) निवासी इंद्र विहार कॉलोनी कपूरथला के तौर पर हुई है। वहीं थाना करतारपुर में सुखचैन सिंह के खिलाफ 307 का केस दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

सास और पत्नी पर की थी फायरिंग

जालंधर के करतारपुर सिविल अस्पताल सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति ने सरेआम दो महिलाओं पर गोलियां चला दी थी। इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति ने अपनी सास और पत्नी पर फायरिंग की थी। उक्त व्यक्ति ने बुधवार को खुद को भी गोली मार ली। डीएसपी सब-डिवीजन कपूरथला दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पत्नी से चल रहा था झगड़ा

पुलिस के अनुसार सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खा का अपनी पत्नी ज्योति से झगड़ा चल रहा था। वह कई दिनों से करतारपुर में मायके गई हुई थी। कुछ दिन पहले सुखचैन सिंह ने अपने ससुराल जाकर पत्नी के साथ मारपीट भी की थी। इसके चलते थाना करतारपुर में उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। पुलिस की धरपकड़ से बचने के लिए वह इधर-उधर घूम रहा था। इसी के चलते बुधवार दोपहर को सुखचैन सिंह ने अपने घर के नजदीक खाली प्लॉट में जाकर खुद को गोली मार ली। मृतक सुखचैन के दो लड़के भी हैं।

झगड़े के कारण डिप्रेशन में था

पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेड़ा और थाना सिटी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पिस्टल भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी बताया कि मृतक अपनी पत्नी से चल रहे झगड़े के चलते डिप्रेशन में था। इसी कारण उसने ने खुद को गोली मारी है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : चंडीगढ़ में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिला