Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी पर बनाए महाराष्ट्रीयन स्नैक्स

0
54
Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी पर बनाए महाराष्ट्रीयन स्नैक्स
Ganesh Chaturthi Special: गणेश चतुर्थी पर बनाए महाराष्ट्रीयन स्नैक्स

हर दिल को भा जाते हैं बटाटा वडा, कोथिंबीर वड़ी और कांदा भजी जैसे स्नैक्स
Ganesh Chaturthi Special, (आज समाज), नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी 2025 की तारीख नजदीक है और इस बार 27 अगस्त से यह शुभ पर्व शुरू हो रहा है। पूरे देश में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में गणपति बप्पा के आगमन पर कुछ महाराष्ट्रीयन स्नैक्स को बना कर आप इस पर्व को खास बना सकते है। बटाटा वडा, कोथिंबीर वड़ी और कांदा भजी जैसे स्नैक्स हर दिल को भा जाते हैं।

वहीं साबूदाना वडा, थालीपीठ और पोहा चिवड़ा हल्के-फुल्के लेकिन बेहद स्वादिष्ट आॅप्शन हैं। महाराष्ट्र में सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि नमकीन स्नैक्स का भी खास महत्व है। अगर आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर कुछ नया और पारंपरिक ट्राय करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं 8 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन स्नैक्स के बारे में जो बप्पा के स्वागत में आपके मेन्यू को खास बना देंगे।

बप्पा स्पेशल स्नैक्स

  1. बटाटा वडा: बटाटा वडा महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। आलू की मसालेदार भराई और बेसन का कुरकुरा लेप इसे त्योहारों का स्टार बना देता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर बटाटा वडा खाने का अलग ही मजा है। चाहें तो इसे वडा पाव के रूप में भी परोस सकते हैं।
  2. कोथिंबीर वड़ी: धनिए की खुशबू और बेसन का टेस्ट जब मिल जाए तो बनती है कोथिंबीर वड़ी। इसे पहले भाप में पकाया जाता है, फिर टुकड़ों में काटकर हल्का तल लिया जाता है। इसका टेक्सचर और स्वाद इतना यूनिक होता है कि एक बार खाने पर बार-बार याद आएगा।
  3. आलू वड़ी: जिसे अरबी के पत्तों की वड़ी भी कहते हैं। कोलोकैसिया लीव्स पर बेसन और मसाले लगाकर रोल बनाए जाते हैं और फिर स्टीम करके क्रिस्पी स्नैक तैयार होता है। महाराष्ट्र और गुजरात दोनों जगह लोकप्रिय यह डिश त्योहार की थाली में जरूर शामिल की जाती है।
  4. कांदा भजी: बरसात हो या त्योहार, प्याज की भजी यानी कांदा भजी हर दिल को भाती है। बेसन और प्याज के कॉम्बिनेशन से बनी ये भजिया बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है। हरी-मीठी चटनी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
  5. पोहा चिवड़ा: अगर हल्का और लंबे समय तक स्टोर करने वाला स्नैक चाहिए तो पोहा चिवड़ा बेस्ट है। इसमें भुना हुआ पोहा, मूंगफली, करी पत्ते और मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है। त्योहार के दौरान इसे पहले से बनाकर रख सकते हैं और मेहमानों को परोस सकते हैं।
  6. साबूदाना वडा: उपवास में सबसे फेमस स्नैक साबूदाना वडा है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, इसे दही और हरी चटनी के साथ खाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर चाहे व्रत हो या न हो, साबूदाना वडा हर किसी को पसंद आता है।
  7. थालीपीठ: अगर आप डीप फ्राइड स्नैक्स से बचना चाहते हैं तो थालीपीठ एक हेल्दी और टेस्टी आॅप्शन है। यह मल्टीग्रेन आटे से बनता है और लोहे की तवे पर सेंका जाता है। इसे घी या दही के साथ खाने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  8. निवार्ग्या: मोदक बनाने के बाद बची हुई उकडी (चावल का आटा) से तैयार होती है निवार्ग्या। इसमें हरी मिर्च, जीरा और धनिया डालकर छोटे-छोटे टुकड़ों को स्टीम किया जाता है। यह एक हल्का लेकिन बेहद स्वादिष्ट स्नैक है जिसे खासकर गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है।

यह भी पढ़े : मिथुन, सिंह सहित 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की विशेष कृपा