Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा ‘महेंद्रगढ़’

0
79
Mahendragarh News टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा 'महेंद्रगढ़'
Mahendragarh News टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा 'महेंद्रगढ़'
  • च्यवन ऋषियों की भूमि भी यहां के साथ लगते ढोसी पर्वत को माना जाता
  • चाहे महेंद्रगढ़ का माधोगढ़ किला रहा हो या फिर नारनौल में 14 ऐसे ऐतिहासिक स्मारक, जिनकी पहचान आज भी बनी हुई

Mahendragarh News, (आज समाज), महेंद्रगढ़ : हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन के नक्शे पर उभर रहा है। रोपवे के निर्माण के साथ, सरकार और स्थानीय प्रशासन इस क्षेत्र के प्राचीन किलों और स्थलों को पर्यटकों के लिए सुलभ बना रहे हैं, जिससे महेंद्रगढ़ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

महेंद्रगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

यह पहल नारनौल के ऐतिहासिक स्थलों जैसे कि सेंट्रल और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारकों के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के इस कदम से महेंद्रगढ़ जिला जल्द ही टूरिज्म को लेकर विश्व के मानचित्र पर होगा। इसके प्रयास तेज कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य में एक ग्लोबल टूरिज्म को लेकर योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले को इस योजना में शामिल किए जाने के प्रयास प्रशासन ने तेज कर दिए हैं।

Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा 'महेंद्रगढ़'
Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा ‘महेंद्रगढ़’

जिले में ऐतिहासिक स्मारकों की काफी लंबी सूची

गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ जिले में ऐतिहासिक स्मारकों की काफी लंबी सूची है। चाहे महेंद्रगढ़ का माधोगढ़ किला रहा हो या फिर नारनौल में 14 ऐसे ऐतिहासिक स्मारक जिनकी पहचान आज भी बनी हुई है। यही नहीं बल्कि नारनौल का जल महल, चोर गुंबद, बीरबल का छत्ता, इब्राहिम खान का मकबरा जैसे ऐतिहासिक स्मारक नारनौल में है। च्यवन ऋषियों की भूमि भी यहां के साथ लगते ढोसी पर्वत को माना जाता है। जिस पर केंद्र सरकार की योजना के तहत रोपवे का काम शुरू हो चुका है।

केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य में ग्लोबल टूरिज्म को विकसित करने के लिए कार्य कर रही

जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रत्येक राज्य में ग्लोबल टूरिज्म को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। ऐसे में हरियाणा में प्रयास है कि इस योजना के तहत महेंद्रगढ़ जिले को चुना जाए, क्योंकि यहां पर पहले से ही काफी ऐतिहासिक स्मारक है। यही नहीं बल्कि साथ लगते राजस्थान के बहरोड़, सीरीषका, जयपुर जैसे स्थान भी टूरिज्म से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस जिले को इस योजना में जोड़ा जाए इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा 'महेंद्रगढ़'
Mahendragarh News : टूरिज्म और अपनी ऐतिहासिक पहचान को लेकर जल्द ही विश्व के मानचित्र पर होगा ‘महेंद्रगढ़’

सड़कों और पानी की व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी

जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि नारनौल क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या का पहले ही समाधान किया जा चुका है और अब शहर की सड़कों, सीवर लाइन आदि कार्यों को लेकर हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने नारनौल दौरे के दौरान स्वीकृति प्रदान कर दी थी। अब इन पर भी कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसलिए शहर में सीवर व्यवस्था, सड़कों की व्यवस्था और पानी की व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी।

अनेक स्थानों पर वाटर रिचार्ज करवाया गया

यही नहीं बल्कि नहरी पानी के माध्यम से अनेक स्थानों पर वाटर रिचार्ज करवाया गया है, जिसके चलते ट्यूबवेलों और कुओं का पानी भी ऊपर आ गया है।  उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण को लेकर पहले भी व्यापारियों के साथ बैठक की जा चुकी है और शहर में किसी भी कीमत पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi Meets UP MPs: आप काम करते रहिए यह मजदूर आपके पीछे खड़ा है