Panchaang And Rashifal: मेष, कन्या सहित 5 राशियों को शुभ लाभ दिलाएंगे भगवान गणेश

0
116
Panchaang And Rashifal: मेष, कन्या सहित 5 राशियों को शुभ लाभ दिलाएंगे भगवान गणेश
Panchaang And Rashifal: मेष, कन्या सहित 5 राशियों को शुभ लाभ दिलाएंगे भगवान गणेश

आज दिन के देवता रहेंगे भगवान विष्णु
Panchaang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 03 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:16 – 13:50 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:01 और सूर्यास्त 18:32 पर होगा।

राशिफल

  • मेष: कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और आपको सफलता प्राप्त होगी। सौभाग्य का साथ मिलने से आप खरीदारी भी कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने का फल प्राप्त होगा। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है और आपको लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। निजी संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
  • वृषभ: आर्थिक मामलों में यह समय अनुकूल रहने वाला है वाला है और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार होने से मन प्रसन्न रहेगा और त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति भी बन सकती है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आपके लिए सोच-समझकर फैसला लेना बेहद जरूरी होगा। निजी संबंधों में आपको रिश्ते मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा।
  • मिथुन: नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को कोई आॅफर या अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और आप कुछ चीजों की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। वहीं, कार्यक्षेत्र में जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की मदद न मिलने से मन निराश हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना भी बनी हुई है। लेकिन परिवार के मामले में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
  • कर्क: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है और आप युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने में भी सफलता हासिल करेंगे। लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी संतान अपने करियर के बारे में कोई फैसला ले सकती है। व्यापार के मामले में दिन सामान्य से मध्यम रह सकता है।
  • सिंह: कार्यस्थल पर आपको किसी भी व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षाएं या उम्मीदें रखने से बचना होगा। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकता है और संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही निर्णय लेना ज्यादा बेहतर होगा। आप कार्यक्षेत्र में सहजता के साथ कई समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल लेंगे।
  • कन्या: आपको अपने आसपास तेजी से बदलाव देखने को मिल सकते हैं और लाभ कमाने के नए अवसर सामने आते जाएंगे। लेकिन आपको सफलता प्राप्त करने के प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विचारों को सभी के सामने खुलकर रखना होगा और जरूरत पड़ने पर सही निर्णय लेना जरूरी होगा। वहीं, निजी जीवन में आपको अपनी भावनाओं को समझना होगा।
  • तुला: आपके जीवन में एक नई शुरूआत हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाओं को पूरा कर लेने से आपका तनाव कम होगा और सुकून महसूस करेंगे। इसी के चलते आपको कई नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा। कुछ संभावनाएं आपको खुद भी देखनी होंगी। कार्यक्षेत्र में नई सोच और नजरिये से रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
  • वृश्चिक: व्यवसाय के क्षेत्र में आप ऊजार्वान रहकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं। आपके सामने कुछ संभव दिखने वाले कार्य और चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन अपनी समझदारी और सही निर्णय से आप इनका आसानी से समाधान निकाल लेंगे। लेकिन अपने आसपास आपको सही और गलत लोगों की पहचान करनी होगी। आर्थिक मामलों में कोई भी खर्चा अपने बजट के अनुसार ही करना बेहतर होगा।
  • धनु: आपको किसी भी मामले में नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला भावुक होकर न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। लेकिन किसी व्यक्ति की मदद से आपके जीवन में खुशी दस्तक दे सकती है। व्यापार के मामले में इस समय कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा और जोखिम भरे कार्यों से भी बचें।
  • मकर: कार्यक्षेत्र में आपको नए विचारों के साथ आगे बढ़ना होगा। इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सोच-समझकर और धैर्य के साथ निर्णय लेना आपके लिए बेहतर होगा। कुछ पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें और गलतियों से सीख लेने का मौका भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते भी आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, जिसका प्रभाव कामकाज पर भी पड़ेगा।
  • कुंभ: व्यापार के मामले में आपको नए अवसरों को पहचानना होगा। सचेत न रहने से कोई सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है या आप किसी शानदार अनुभव से वंचित भी रह सकते हैं। आप कामकाज के सिलसिले में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
  • मीन: व्यावसायिक मामलों में आपको रचनात्मक कार्य करने की जरूरत हो सकती है। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर सोच-समझकर फैसले लें और कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें। आपको विवादों से भी दूरी बनाए रखनी होगी और कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने पर ध्यान देना पड़ सकता है। परिवार के मामले में आपको शांति बनाए रखनी होगा।