Rama Ekadashi Upaay: रमा एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक

0
73
Rama Ekadashi Upaay: रमा एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक
Rama Ekadashi Upaay: रमा एकादशी के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक

धन-धान्य से भरे रहेंगे भंडार
Rama Ekadashi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: रमा एकादशी का व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में जो एकादाशी पड़ती है वो रमा एकादशी कहलाती है। इस दिन भक्त विधिवत भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भगवान विष्णु का सच्चे भक्तिभाव से पूजन और व्रत करता है, उसका जीवन खुशहाल रहता है।

रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के व्रत और पूजन के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने और कुछ विशेष जगहों पर दीपक प्रज्वलित करने से धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती।

17 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत

इस साल रमा एकादशी का व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाने वाला है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के व्रत और पूजन के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने और कुछ विशेष जगहों पर दीपक प्रज्वलित करने से धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती।

इन जगहों पर जलाएं दीपक

  • तुलसी के पास जलाएं दीपक: हिंदू धर्म में तुलसी माता का विशेष महत्व है। तुलसी माता मां लक्ष्मी का ही स्वरूप मानी जाती हैं। माता लक्ष्मी तुलसी में वास भी करती हैं। ऐसे में रमा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। फिर तुलसी चालीसा पढ़नी चाहिए। सात बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने वालों के घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।
  • रसोई घर में जलाएं दीपक: रमा एकादशी के दिन रसोई घर में भी एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहती। परिवार संपन्न बना रहता है।
  • मंदिर में जलाएं दीपक: इस दिन मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने घी का अखंड दीपक जलाना चाहिए। इससे सकारात्मक उर्जा का प्रवाह घर में बढ़ता है। साथ ही धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
  • पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक: कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। रमा एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सारी मुसीबतें दूर होती हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है।