जानिए गेंदा के औषधीय गुण के बारे में Health Benefits of Marigold Flower

0
760
Health Benefits of Marigold Flower

Gende Ke Fayde In Hindi

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Health Benefits of Marigold Flower : गेंदा के फूल दुनिया में लगभग हर जगह पाएं जाते हैं। ये फूल आसानी से बढ़ते हैं, इसमें कीट और रोग की समस्याएं कम होती हैं। सिर दर्द, सूजन, दांत दर्द, घाव और अन्य कई त्वचा की समस्याओं जैसे औषधीय प्रयोजनों के लिए गेंदा अत्यधिक मूल्यवान हैं। इसके अलावा, उनका उपयोग खाना पकाने में किया गया है। इसके अलावा गेंदा के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

गेंदा के फूल का उपयोग ज्यादातर पूजा-पाठ, घर की सजावट के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंदा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गेंदा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गेंदा के फूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होते हैं। गेंदा में एंटी फंगल, एंटी एलर्जिक और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। जानिए गेंदा के औषधीय गुणों के बारे में।

Read Also : बिटिया रानी है तो आपके लिए खुशखबरी,बेटी की शादी के वक्त मिलेगा 27 लाख रूपये, इस स्कीम में जमा करें 121 रूपये LIC Scheme For Doughter

गेंदा के औषधीय गुण (Genda Ke Aushadhi Gun In Hindi)

1. गेंदा के फूल बुखार में फायदेमंद (Benefits of Marigold Flower For Fever)

गेंदा बुखार (Fever) में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी चाय के सेवन से बुखार को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए गेंदे की पंखुड़ियों को पानी में मिलाकर उबाल लेना चाहिए। फिर जब पानी अच्छी तरह से उबाल जाए, तो उसमें शहद मिलाकर पी लेना चाहिए।

2. गेंदा के फूल से कान में दर्द की शिकायत होती है दूर  (Genda Ke Aushadhi Gun)

गेंदे की पत्तियों का रस कान के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी के कान में दर्द हो रहा हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों के रस को कान में डालना चाहिए। इससे कान के दर्द से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

3. गेंदा के फूल आंखों के लिए फायदेमंद (Benefits of Marigold Flower For Eye)

गेंदा आंखों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। गेंदा आंखों की किसी भी तरह की एलर्जी को ठीक करता है। इसके लिए गेंदे की पत्तियों के रस को आंखों के चारों तरफ लगाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

4. गेंदा के फूल किडनी की पथरी होती है ठीक (Health Benefits of Marigold Flower)

यदि किसी इंसान को किडनी की पथरी की शिकयत हो, तो गेंदे की पत्तियों के काढ़े का सेवन करता है, तो उससे किडनी की पथरी (Kidney stone) भी ठीक हो जाती है। इसके लिए रोजाना नियमित रूप से गेंदा के काढ़े का सेवन करना चाहिए।

5. गेंदा के फूल माइग्रेन में फायदेमंद (Health Benefits of Marigold Flower)

गेंदा का फूल माइग्रेन (Migraine) के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए गेंदा के फूल को सुखाकर उसका चूर्ण बना लेना चाहिए। फिर उसमें सरसों का तेल मिलाकर सिर पर मालिश करनी चाहिए।

6. दांत दर्द से मिलता है छुटकारा (Health Benefits of Marigold Flower)

गेंदे की पत्तियां दांत दर्द में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर किसी को दांत में दर्द की शिकायत हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों को पानी में उबाल कर कुल्ला करना चाहिए। इससे दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

7. गेंदा के फूल त्वचा के लिए फायदेमंद (Benefits of Marigold Flower For Skin)

गेंदा के फूल और पत्तियों का रस त्वचा (Skin) के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। गेंदा के रस को त्वचा पर लगाने से चेहरे पर चमक आती है। साथ ही पिंपल्स और झुर्रियों जैसी शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

8. गेंदा के फूल से भूख बढ़ती है (Marigold Flower Uses In Hindi)

गेंदे की पत्तियों के रस से भूख न लगने की शिकायत दूर हो जाती है। अगर किसी को भूख न लगती हो, तो उसे गेंदे की पत्तियों के रस का सेवन करके आपको जल्द भूख महसूस होने लगती है।

Read Also : EPFO दे रहा बेरोजगारों को मौका,जल्‍द लाभ पाने के लिए करें रजिस्‍ट्रेशन Aatmanirbhar Bharat Rojgar Yojana

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE