
Kurukshetra News, (आज समाज), कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में सोमवार को वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 21 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया और गीता के श्लोकों का उच्चारण किया।
21 हजार बच्चों ने गीता का वैश्विक पाठ किया
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से श्री कृष्ण जी ने सर्व मानव जाति के लिए गीता का उपदेश दिया। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर उपस्थित 21 हजार बच्चों ने गीता का वैश्विक पाठ किया, जो बेहद ही ख़ुशी की बात है। इस गीता पाठ के न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक अर्थ भी है। गीता वेदों और उपनिषदों की मंत्रों व श्लोकों के उच्चारण से जो तरंगें पैदा होती है उनसे प्राणीयों को एक नई ऊर्जा मिलती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ। वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी लोकार्पण किया, प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाले स्पेशल शो का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो लोग गीता का पाठ करते हैं वो काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं। गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है। गीता का संदेश न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
ये भी पढ़ें: Tulsi Plant: रविवार को तुलसी में जल क्यों नहीं चढ़ाते? जानें धार्मिक रहस्य

