Kurukshetra News : सेवा भारती के स्टॉल पर गौ माता के गोबर से दीपक बनाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

0
480
Kurukshetra News : सेवा भारती के स्टॉल पर गौ माता के गोबर से दीपक बनाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
Kurukshetra News : सेवा भारती के स्टॉल पर गौ माता के गोबर से दीपक बनाने का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। रविवार को गोमय स्वावलंबी यात्रा सेवा भारती स्टॉल पर जिला सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलन करके शुभारंभ किया। इस स्टॉल पर संस्था द्वारा गौ माता के गोबर से दीपक व धूपबत्ती बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है।

गोमय स्वावलंबी यात्रा सेवा भारती स्टॉल पर गौ संरक्षण स्वदेशी का प्रचार और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें 15 बच्चियों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

प्रशिक्षण के रूप में मुख्य भूमिका में तरुण जैन और आशीष बघेल शामिल रहे। गोबर से बनी हुई लक्ष्मी-गणेश, धूपबत्ती, ओम, स्वास्तिक, गोबर की माला बनाने का प्रशिक्षण भी ब्रह्म सरोवर गीता महोत्सव पर दिया गया। सेवा भारती से जिला अध्यक्ष केसी रंगा के सहयोग से संचार रूप से कार्य को चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मिट्टी की कलाकृतियों एवं बर्तनों की पांच दिवसीय ऐतिहासिक प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन