Kurukshetra News : भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं : पूजा छाबड़ा

0
205
Indian festivals are the identity of our culture: Pooja Chhabra
सुगनी देवी आर्य गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया तीज का त्योहार ।
(Kurukshetra News) लाडवा। लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि स्कूल में तीज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया | स्कूली बच्चे हरे रंग की पोशाक पहन कर आए | छात्राओं ने भंगड़ा ,गिद्दा आदि की प्रस्तुति दी और भाषण व कविताएं पेश की |
अध्यापिका रुचिका जिंदल ने भी कविता के माध्यम से तीज के त्योहार के बारे में बताया |अंत में प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने तीज के त्योहार की बधाई दी और कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं | मौके पर उप प्रधानाचार्या रूबी शर्मा ,हेडमिस्ट्रेस प्रमिला अरोड़ा कोऑर्डिनेटरस रितु रानी व नीरू गुप्ता और सभी अध्यापक,अध्यापिकाएं मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : महाभारत की द्रौपदी एवं चंद्रकांता के क्रूर सिंह एवं फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन 7वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव विशेष आकर्षण का केन्द्र

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : प्राचीन मुल्तान सभा कुरुक्षेत्र ने मनाया मुल्तान जोत महोत्सव

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन