Important Historical Events of 17 October : जानिए 17 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
161
Know the important events of October 17
भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाडी अनिल कुंबले।

Important Historical Events of 17 October : आज समाज नेटवर्क (1970 – अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी) अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था। वे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने भारत के लिए 1990 से 2008 तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

कुंबले एक लेग-स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में गति और सटीकता प्रमुख हथियार रहे। उन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट विकेट और 337 वनडे विकेट लिए। कुंबले का सबसे ऐतिहासिक प्रदर्शन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में देखने को मिला, जब उन्होंने एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया — ऐसा कारनामा टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दो गेंदबाज़ों ने किया है।

वे 2007 में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान भी बने और क्रिकेट से संन्यास के बाद कोच और प्रशासक के रूप में भी योगदान दिया। कुंबले को पद्म श्री और अर्जुन पुरस्कार जैसे कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।अनिल कुंबले क्रिकेट की दुनिया में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के प्रतीक माने जाते हैं।

17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
  • 1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
  • 1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
  • 1933 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
  • 1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
  • 2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
  • 2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
  • 2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की
  • जाँच के आदेश किए।
    2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1817 – सर सैयद अहमद ख़ाँ, अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक
  • 1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत
  • 1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री।
  • 1923 – शिवानी- सुप्रसिद्ध [[उपन्यासकार]
  • 1929 – चंद्रशेखर रथ – ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार
  • 1931 – एस. सी. जमीर – नागालैंड के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1932 – राजीव तारानाथ – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
  • 1936 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार
  • 1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री
  • 1970 – अनिल कुंबले, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1973 – भगवंत मान – भारतीय राज्य पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

17 अक्टूबर को हुए निधन

  • 2018 – अरुण भादुड़ी – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
  • 1998 – लल्लन प्रसाद सिंह – भारत के पाँच राज्यों के राज्यपाल रहे थे।
  • 1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

यह भी पढ़े:-Important Historical Events of 16 October : जानिए 16 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं