Weather: Fog halts, delayed flights and trains: मौसम: कोहरे ने थामी रफ्तार, देरी से चल रहीं फ्लाइट और ट्रेनें

0
517

नई दिल्ली। मौमस में ठंड की वजह से राहत नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह कोहरा रहा। कोहरे ने विजिबिलटी को कम कर दिया था। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दिल्ली में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। समाचार एजेंसी के अनुसार बारापुला फ्लाईओवर पर कोहरे की मोटी परत है। कोहरे की चादर ने गांड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी है। कोहरे ने पांच फ्लाइटें और उत्तर रेलवे की 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। संभव है कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है। खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ से उड़ने वाली फ्लाइटें भी प्रभावित हुर्इं। इनमें एयर इंडिया की मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट ढाई घंटे और एयर इंडिया की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट हुई। वहीं, एयर इंडिया की धर्मशाला-चंडीगढ़ की फ्लाइट डेढ़ घंटे, गो एयर की अहमदाबाद-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे, इंडिगो की बंगलूरू-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे, एयर एशिया की बंगलूरू-चंडीगढ़ फ्लाइट डेढ़ घंटे, विस्तारा की दिल्ली-चंडीगढ़ फ्लाइट एक घंटे और इंडिगो की मुंबई-चडीगढ़ फ्लाइट दो घंटे लेट रही।

  • TAGS
  • [post_tags]