Norwegian Prime Minister lost majority: नार्वे के प्रधानमंत्री ने खोया बहुमत

0
507

ओस्लो। नार्वे के प्रधानमंत्री को बहुमत से हाथ धोना पड़ गया है इसकी वजह है उनकी सरकार का आतंकी की पत्नी को वापस नार्वे लाना। दररअसल, यह महिला पाकिस्तानी मूक की है और सीरिया गई इस नार्वे की महिला की वहां दो बार शादी कर दी गई। नॉर्वे सरकार ने महिला और उसके बच्चों को सीरिया से लाई ताकि गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज कराया जा सके।
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रहने वाली 29 वर्षीय महिला (जिसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है) के दो बच्चों- पांच वर्षीय बेटे और तीन वर्षीय बेटी को सीरिया के कुर्द-नियंत्रित क्षेत्र के डिटेंशन सेंटर से वापस नॉर्वे लाया गया। महिला और उसके बच्चों को ओस्लो के अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। हालांकि, सरकार को महिला के साथ मानवता दिखाना महंगा पड़ा है और इसके बाद से नॉर्वे में राजनीतिक संकट शुरू हो गया है। इस वजह से नार्वे के प्रधानमंत्री ने बहुमत गंवा दिया है।

  • TAGS
  • [post_tags]