UP Weather Updates: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से यूपी में 23 लोगों की मौत

0
270
UP Weather Updates
UP Weather Updates: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से यूपी में 23 लोगों की मौत
  • अवध के जिलों में हादसों में 7 मरे

UP Weather Updates, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सोमवार से अब तक खराब मौसम के चलते आंधी-तूफान, तेज हवाओं और बिजली गिरने आदि की घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम ने कहर बरपाया है। अवध के जिलों सबसे अधिक 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें से गोंडा में बिजली का तार टूटने, पेड़ गिरने व खराब मौसम के बीच एक कार के पलटने से अलग-अलग जगह 4 लोग काल का ग्रास बन गए। बलरामपुर में पेड़ गिरने से एक ई रिक्शा चालक काल का ग्रास बन गया। वहीं अंबेडकरनगर और बहराइच में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई।

तेज आंधी दीवारें गिर गई और पेड़ उखड़ गए

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला और कई जगह तेज आंधी, बारिश 100 से ज्यादा किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। खेतो में काम कर रहे किसान बिजली गिरने की घटनाओं की चपेट में आ गए। कुछ जगह खुले में खड़े लोग भी तेज हवाओं की चपेट में आ गए। तेज आंधी से दीवारें गिर गई व पेड़ उखड़ गए।

संभल में सबसे अधिक 130 एमएम बारिश

बताया जा रहा है कि संभल में सबसे अधिक 130 मिमी बारिज दर्ज की गई। बाराबंकी में 53 मिमी, कासगंज में 97 मिमी, मुरादाबाद में 45 मिमी, गोरखपुर में 41.4 मिमी और बरेली में 54.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर और अलीगढ़ सहित कई जिले में 80 से 85 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं।

आज के लिए 21 जिलों में अलर्ट

खराब मौसम के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कई जगहों पर ठंड व सिहरन महसूस हो रही है। बाराबंकी में 26.5 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज के लिए यूपी के 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। कई जगह के लिए ओलावृष्टि और गरज-चमक का आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर पश्चिमी भारत में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

  • TAGS
  • [post_tags]