Nainar Nagendran On PM Modi Tamil Nadu Visit, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) बीजेपी अध्यक्ष (BJP president) नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को चेंगलपट्टू जिले के मदुरंतकम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
एनडीए कार्यक्रम का उद्घाटन करने मदुरै आएंगे पीएम
नागेंद्रन ने टी नगर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पत्रकारों को संबोधित करते आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अगले सप्ताह गुरुवार को एनडीए कार्यक्रम का उद्घाटन करने मदुरै आएंगे। पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जो एनडीए की पहली अभियान रैली होगी। एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहे दलों के नेता भी अभियान लॉन्च के दौरान मंच साझा करेंगे।
डीएमके बाहर जाए, एनडीए आए, यही मैन मकसद
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रैली में राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को घर वापस भेजने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि डीएमके बाहर जाए और एनडीए विधानसभा में आए। उन्होंने कहा कि टीटीवी दिनाकरन गठबंधन में शामिल होंगे या नहीं और क्या देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) साथ आएगी, इस पर 23 जनवरी को स्थिति साफ हो जाएगी।
कल्याणकारी घोषणाओं पर आलोचना का जवाब
नागेंद्रन ने कि कल्याणकारी घोषणाओं पर आलोचना का जवाब देते हुए, नागेंद्रन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने पिछले चुनाव के दौरान 1,500 रुपए की घोषणा की थी, जबकि अब यह राशि बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा, इसे कॉपी करना नहीं कहा जा सकता। ऐसे दावे उचित नहीं हैं। जनता की भावना में काफी बदलाव आया है। होसुर हवाई अड्डे के मुद्दे पर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुमति से इनकार नहीं किया गया है, बल्कि अधिकारियों ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।
इस साल के पहले हाफ में होने हैं चुनाव
तमिलनाडु में इस साल के पहले हाफ में चुनाव होने वाले हैं। एआईएडीएमके नेतृत्व वाला एनडीए 2021 के विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्य में सत्ता वापस पाने का लक्ष्य बना रहा है। 2024 के लोकसभा चुनावों में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद, एआईएडीएमके ने 2023 में संबंध तोड़ने के बाद भाजपा के साथ अपना गठबंधन फिर से शुरू कर दिया है। इस बीच, डीएमके सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है और 2024 के संसदीय चुनावों में अपने मजबूत प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। तमिलनाडु में इस साल के पहले हाफ में चुनाव होने वाले हैं।
ये भी पढ़ें : Tamil Nadu Politics: पीएमके एनडीए में शामिल, एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने की घोषणा


