- मरने वालों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं
Bus Accident In Cuddalore Tamil Nadu, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु के कुड्डालोर में नेशनल हाईवे पर एक सरकारी बस के दूसरी तरफ मुड़ने और दो गाड़ियों से टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को यह हादसा अचानक बस का टायर फटने की वजह से हुआ। इसके कारण बस की दिशा ही बदल गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें : Jaipur Bus Fire: राजस्थान में बस में फिर लगी आग, 3 लोगों की मौत, 10 झुलसे
हर मृतक के परिवार को दिए जाएं 3-3 लाख रुपए
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के पब्लिक रिलीफ फंड से हर मृतक के परिवार को 3 लाख रुपए दिए जाएं। सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल लोगों को भी 1 लाख रुपए जाएंगे, और बताया कि मरने वालों में 5 पुरुष और 4 महिलाएं थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों में घायलों को सबसे अच्छी देखभाल देने का आदेश दिया है।
चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थी बस
जिला पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि बस चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रही थी। उसकी 2 प्राइवेट गाड़ियों (एक एसवीयू और एक कार) से आमने-सामने टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों गाड़ियों में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें : Karnataka Bus Fire: स्लीपर बस में लगी आग, कम से कम 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत


