Suvendu Adhikari: वोटर लिस्ट से डिटेक्शन और डिलीशन का काम पूरा, डिपोर्टेशन जल्द

0
132
Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari: वोटर लिस्ट से डिटेक्शन और डिलीशन का काम पूरा, डिपोर्टेशन जल्द

Suvendu Adhikari, (आज समाज), कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पद संभालने के बाद से लगातार एक्शन में हैं। राज्य में कथित अवैध तौर पर रह रहे प्रवासियों को लेकर उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची में डिटेक्शन और डिलीशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है और अब जल्द डिपोर्टेशन का काम शुरू किया जाएगा। इससे साफ है कि सीएम शुभेंदु बंगाल से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं।

जनगणना का काम शुरू करवाया

मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह भी कहा, हमारी सरकार ने सत्ता संभालते ही जनगणना का काम शुरू करवा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममत बनर्जी की तृणमूल सरकार ने इस काम में देरी की थी। सीएम ने कहा, हमने
पहले मतदाता सूची में अवैध निवासियों का पता लगाया और फिर उन्हें सूची से हटा दिया। अब उन्हें देश से बाहर निकालने का टाइम आ गया है। मुख्यमंत्री ने हालांकि इसके लिए फिलहाल कोई समय-सीमा नहीं बताई है।

मैं न झुकने वाल हूं न डरने वाला : शुभेंदु

सीएम ने कहा, मैं न डरने वाला व्यक्ति हंू न किसी के आगे झुकने वाला हूं । उन्होंने कहा, भाजपा ने जो वादा किया है, वह पूरा करने का काम पार्टी का मुख्यमंत्री करेगा। शुभेंदु ने कहा, राष्ट्र सबसे पहले है और भाजपा देश को सुरक्षित रखने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके सीएम बनने से टीएमसी, कांग्रेस और सीपीएम बेहद तनाव में हैं। ये लोग राज्य में अशांति पैदा कर रहे हैं, पर हम इने मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।

सबसे ज्यादा परेशानी ‘जमात’ संगठन को हो रही

शुभेंदु ने कहा, बीजेपी सरकार के सत्ता में आने पर सबसे ज्यादा परेशानी बांग्लादेश के लोगों को हो रही है। विशेषकर वहां के ‘जमात’ संगठन को दिक्कत हो रही है। उन्होंने विरोधियों को चेताया, कोई मुझे डराने के लिए सोचे भी नहीं, क्योंकि मैं किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं। सरकार के लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है और भाजपा इस देश को पूरी तरह ठीक करेगी।

ये भी पढ़ें : West Bengal Elections-2026: घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता बनी विधायक

  • TAGS
  • [post_tags]