SpiceJet Flight: तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा लेह जा रहा विमान

0
220
SpiceJet Flight
SpiceJet Flight: तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटा लेह जा रहा विमान

SpiceJet Flight, (आज समाज), नई दिल्ली: तकनीकी खराबी के बाद स्पाइसजेट की एक फ्लाइट टेकआफ के कुछ ही देर बाद दिल्ली एयरपोर्ट लौट आई। घटना आज की है और विमान 150 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लेह जा रहा था। सभी पैसेंजर्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है।

रवाना होने के कुछ मिनट बाद लौटा विमान 

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से लेह के लिए फ्लाइट एसजी121 (SG121) आपरेट कर रहा बोइंग 737 एयरक्राफ्ट (Boeing 737 aircraft), क्रू को एक संभावित टेक्निकल दिक्कत का पता चलने के बाद, रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में लैंडिंग के बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित उतार लिया गया। कॉकपिट में आग लगने की कोई वॉर्निंग नहीं थी। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट में इंजन में कोई दिक्कत थी, जो शायद दूसरे इंजन से जुड़ी थी।

नवंबर : मुंबई से कोलकाता जा रही फ्लाइट में आई थी खराबी

नवंबर में मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट ने अपने एक इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की थी। कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक। सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित थे। स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन के बयान के मुताबिक, 9 नवंबर को, मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 670 को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते समय एक टेक्निकल दिक्कत हुई। एयरक्राफ्ट सुरक्षित रूप से लैंड हो गया और सभी पैसेंजर और क्रू नॉर्मल तरीके से उतर गए।

सितंबर : मुंबई आ रही स्पाइसजेट की इमरजेंसी लैंडिंग 

गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से 12 सितंबर को मुंबई आ रही स्पाइसजेट की Q400 फ्लाइट ने टेक-आफ के बाद रनवे पर एक बाहरी पहिया मिलने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) परइमरजेंसी लैंडिंग की। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे। पटना जाने वाला एक और स्पाइसजेट विमान अक्टूबर में तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आया। स्पाइसजेट के अनुसार, बोइंग 737 विमान के साथ दिल्ली से पटना के लिए संचालित होने वाली उड़ान एसजी 497 ने दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

यह भी पढ़ें : Flight Cancellation: परिचालन व रखरखाव के चलते एयर इंडिया की 8 फ्लाइट्स कैंसिल

  • TAGS
  • [post_tags]