IYC Chief Chib Arrest, (आज समाज), नई दिल्ली: यूवा कांग्रेस के नेता उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत को शर्मिंदा करने का आरोप लगाया। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में उदय भान को आज मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
राहुल गांधी भारत की सबसे कमजोर कड़ी
गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी को भारत की सबसे कमजोर कड़ी बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने भारत को शर्मिंदा करने की साजिÞश रची थी। भाटिया ने कहा कि राहुल के कहने पर ही युवा कांग्रेस ने शर्टलेस हो कर एआई समिट के दौरान 20 फरवरी, 2026 को वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में भारत मंडपम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल ने संविधान की एक कॉपी नहीं पढ़ी
भाजपा नेता ने संविधान के बारे में राहुल के ज्ञान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, देश का हर नागरिक संविधान को मानता है क्योंकि यही वह धागा है जो भारतीयों को एक साथ बांधता है, लेकिन राहुल ने संविधान की एक कॉपी नहीं पढ़ी है। अधिकारियों के मुताबिक, उदय भानु चिब पर कार्यक्रम स्थल पर गैर-कानूनी तरीके से जमा होने की घटना के पीछे मुख्य साजिÞशकर्ता और मास्टरमाइंड होने का आरोप है और कथित तौर पर वह देश विरोधी नारे लगाने और दंगे जैसी स्थिति भड़काने की कोशिश में शामिल था।
चिब ने सह-आरोपियों के साथ ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को रोका
पुलिस ने आरोप लगाया कि उदय भानु चिब ने सह-आरोपी नरसिम्हा यादव, श्री कृष्ण हरि, अजय कुमार यादव और कुंदन यादव के साथ मिलकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को रोका व उन पर हमला किया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर सहयोग नहीं किया और मौके से भागे अन्य सह-आरोपियों के नाम या प्रदर्शनकारियों द्वारा इस्तेमाल की गई टी-शर्ट के सोर्स का खुलासा करने में वह नाकाम रहा। इस बीच, समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की चल रही जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
ये भी पढ़ें : India AI Impact Summit: भारत मंडपम में विरोध के मामले में यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब गिरफ्तार


